Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय हेतु आकलन शिविर में दिव्यांगजनों सहित परिजन हुए शामिल*

*दिव्यांगजनों को एक माह बाद मिलेगा कृत्रिम अंग*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 25 जुलाई 2025*

कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय करने हेतु (कृत्रिम हाथ एवं पैर ) निर्माण के लिए नाप लेने आकलन शिविर का आयोजन शुक्रवार 25 जुलाई 2025 को अस्थि बाधितार्थ बालगृह आड़ावाल जगदलपुर में किया गया। जिसमें बस्तर जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित कांकेर जिले के भी दिव्यांगजनों सहित उनके परिजन सम्मिलित हुए। उपसंचालक समाजकल्याण जगदलपुर ने बताया कि उक्त शिविर में कुल 62 दिव्यांगजनों ने अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर कृत्रिम हाथ व पैर निर्माण के लिए नाप दिलाकर सामग्री प्राप्त करने हेतु अपना पंजीयन करवाया है। इस हेतु सम्बंधित दिव्यांगजनों के परिजनों ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करवाया है। इस दौरान उक्त सभी दिव्यांगजनों के परिजनों को दोपहर भोजन भी उपलब्ध करायी गई। इन सभी दिव्यांगजनों को आगामी एक महीने के बाद शिविर आयोजित कर कृत्रिम हाथ व पैर प्रदान किया जाएगा। उक्त आकलन शिविर में सीनियर पीएण्डओ जिला चिकित्सालय दन्तेवाडा श्री अनिरूद्ध प्रसाद तथा उनके सहयोगियों द्वारा उक्त मानव सेवा के पुनीत कार्य में आवश्यक सहायता प्रदान किया गया। इसके साथ ही समाजकल्याण विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मैदानी कर्मचारियों ने आकलन शिविर में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर भेजापदर निवासी दिव्यांगजन श्री अंनतराम, उपनपाल के श्री कुंभकरण कश्यप, केशलुर निवासी श्री कमलोचन, बाघमोहलई के श्री सुमनराम आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत के माध्यम से दी गई जानकारी के आधार पर इस शिविर में आए हैं, उन्होंने कृत्रिम पैर के लिए यहां पर माप करवाया है।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles