WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशशिक्षा

*कलेक्टर ने व्यापम परीक्षाओं के पारदर्शी आयोजन हेतु दिए निर्देश*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मेटल डिटेक्टर और जैमर का होगा उपयोग

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 25 जुलाई 2025*

कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में व्यापम द्वारा आयोजित आगामी परीक्षाओं के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने भी परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल की शिकायत नहीं आनी चाहिए। इसके लिए केंद्रों पर हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर, मोबाइल जैमर सहित सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र में प्रभारी अधिकारी, आब्जर्वर एवं उड़नदस्ता दल समय पर उपस्थित रहें और पुलिस विभाग के साथ समन्वय में कार्य करें। साथ ही उन्होंने इस दौरान सतर्कता और सजग रहने पर जोर देते हुए कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी व्यापम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें तथा अपनी जिम्मेदारियों का पूर्णतः निर्वहन करें, ताकि परीक्षा का संचालन पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।
नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री किशोर शर्मा ने बताया कि आगामी 27 जुलाई 2025 को व्यापम द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 18 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें 4620 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बैठक में सहायक नोडल अधिकारी द्वारा परीक्षा के आयोजन के संबंध में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देश के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों की हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर एवं शारीरिक तलाशी की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में एक पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी, जो परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2.30 घंटे पूर्व केंद्र में उपस्थित होंगे। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी केवल महिला पुलिसकर्मी द्वारा ही की जाएगी। परीक्षा के दौरान पुलिसकर्मी बारी-बारी से परीक्षा केंद्र परिसर एवं उसके बाहर गश्त करेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों को रोका जा सके। परीक्षा केन्द्रों में जैमर भी लगाया जाएगा ताकि केंद्र के आस पास संचार यंत्रों को निष्क्रिय किया जा सके। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी। मान्य पहचान पत्रों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और मतदाता पहचान पत्र शामिल हैं। किसी भी प्रकार की छायाप्रति या डिजिटल दस्तावेज मान्य नहीं होंगे। परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बाँह वाले कपड़े पहनने होंगे। फुल स्लीव शर्ट, कोट, जैकेट, और अन्य ओवरगार्मेंट्स पर रोक लगाई गई है। साथ ही, केवल फ्लैट चप्पल या सैंडल की अनुमति होगी। जूते, मोज़े, बेल्ट और टोपी निषिद्ध हैं। कानों में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनने की अनुमति नहीं है।
परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, पर्स, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी, पाउच साथ ही किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या संचार साधन प्रतिबंधित होंगी। इन नियमों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य किया गया है, ताकि जांच प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न की जा सके। परीक्षा केंद्र में 10.30 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के प्रारंभिक 30 मिनट और अंतिम 30 मिनट के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। इससे प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका भरने के लिए केवल नीले या काले बाल प्वाइंट पेन का उपयोग करना होगा। अन्य रंगों के पेन, पेंसिल, या जेल पेन की अनुमति नहीं होगी।
इस अवसर पर शासकीय गुंडाधुर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरला आत्रम सहित परीक्षा ड्यूटी में संलग्न अधिकारीगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles