WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की अनुठी पहल*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*नगर पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारियों को बांटे गये ई पहचान कार्ड*

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 16 जनवरी 2025*

उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव द्वारा समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशानुसार प्रत्येक प्लेसमेंट कर्मचारियों की ईपीएफ राशि नियमित रूप से उनके ईपीएफ खातें में जमा किया जाना है। साथ ही प्लेसमेंट कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध कराना है। उक्त निर्देशो को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका परिषद कोण्डागांव के प्लेसमेंट कर्मचारियों एवं उन पर आश्रित परिवारजनों को निःशुल्क कैशलेश स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ई पहचान कार्ड नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी द्वारा वितरित किये गए। ई पहचान पत्र से प्लेसमेंट कर्मचारियों एवं उन पर आश्रित परिवारजनों को निःशुल्क दवाई और स्वास्थ्य परीक्षण (सीटी स्कैन, एमआरआई आदि), छोटी या बड़ी सभी बीमारी का विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा सुविधाजनक ईलाज, निकाय में कार्य के दौरान किसी अप्रत्याशित घटना के घटित होने पर 80 प्रतिशत अंग खराब हो जाने की दशा में अंतिम वेतन का 80 प्रतिशत आजीवन पेंशन की पात्रता होगी। कार्य के दौरान मृत्यु की दशा में उत्तराधिकारी को कर्मचारी के अंतिम वेतन की 80 प्रतिशत राशि पेंशन के रूप में प्राप्त होगी। ई पहचान कार्ड से प्लेसमेंट कर्मचारियों व उनके आश्रितों के ईलाज में लगने वाले व्यय की बचत होगी, जिसके फलस्वरूप प्लेसमेंट कर्मचारी बचत राशि का उपयोग अपने बच्चो की शिक्षा, जीवन स्तर में सुधार लाने में कर सकेंगेे, एवं उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ होंगी।

*नगरपालिका के प्लेसमेंट कर्मचारी अब तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं से थे वंचित*
नगरपालिका परिषद् कोण्डागांव का गठन 01 अप्रैल 1975 को हुआ है। लेकिन ये कर्मचारी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित थे। उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव की प्लेसमेंट कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक सोच तथा क्षेत्रीय विधायक सुश्री लता उसेंडी की कर्मचारी हितांे के प्रति संवेदनशीलता से यह संभव हो सका है। ई पहचान कार्ड से भारत के विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा प्लेसमेंट कर्मचारी व उनके आश्रित व्यक्तियों को निःशुल्क ईलाज की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सीएमओ श्री दिनेश डे उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles