WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*नगरीय निकाय हेतु मतदान 11 फरवरी को, पंचायत चुनाव तीन चरणों में होगा संपन्न*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 20 जनवरी 2025*

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 के तहत निर्वाचन कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही आदर्श आचरण संहिता संपूर्ण जिले में प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले में निर्वाचन कार्यक्रम की तिथि एवं तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 22 जनवरी बुधवार को निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन एवं स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन एवं नाम निर्देशन पत्र 22 जनवरी को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्राप्त किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी मंगलवार तथा 29 जनवरी बुधवार को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार 31 जनवरी को दोपहर 03 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापस ली जा सकेगी और रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना, प्रकाशन और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया जाएगा। जारी अधिसूचना के अनुसार कोण्डागांव नगर पालिका परिषद्, नगर पंचायत फरसगांव और नगर पंचायत केशकाल में 11 फरवरी 2025 को मतदान और मतगणना तथा परिणामों की घोषणा 15 फरवरी शनिवार को संपन्न होगा।
इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायत के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 जनवरी सोमवार को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन एवं स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसी दिन रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन एवं नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 03 फरवरी सोमवार को तथा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 04 फरवरी मंगलवार को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा किया जाएगा। इसी तरह अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 06 फरवरी गुरूवार निर्धारित की गई है। साथ ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना, प्रकाशन और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन 06 फरवरी को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन जिले में तीन चरण में संपन्न होगा। प्रथम चरण में 17 फरवरी को कोण्डागांव, द्वितीय चरण में 20 फरवरी को फरसगांव और माकड़ी तथा तृतीय चरण में 23 फरवरी को केशकाल और बड़ेराजपुर के लिए मतदान संपन्न होगा।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles