WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जिला कोण्डागांव में 05 लाख ईनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण।*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 16 जनवरी 2025*

शासन की नक्सल उन्मूलन नीति से प्रभावित होकर एवं नक्सलियों की खोखली विचाराधारा तंग आकर माओवादी ने किया आत्मसमर्पण।

सुरक्षा बलों के लगातार कार्यवाही से माओवादियों में है भय का माहौल, नक्सल संगठन छोड़कर समाज के मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं नक्सली।आत्मसमर्पित नक्सली गिंजरू राम उसेण्डी उर्फ कमलदास उसेण्डी पिता स्व. सोमनाथ उम्र 45 वर्ष प्रतिबंधित माओवादी संगठन उत्तर बस्तर डिविजन अंतर्गत टेक्निकल टीम एरिया कमेटी कमाण्डर के पद पर कार्यरत् था।

आत्मसमर्पित नक्सली संगठन के विभिन्न पद में कार्यरत्

* सन् 1998 से 2001 तक जनमिलिशिया सदस्य।

* सन् 2005 से 2007 तक किसकोडो दलम सदस्य।

* सन् 2008 से 2011 तक बुधयारमारी एलओएस कमाण्डर।

* सन् 2011 से 2016 तक पूर्वी बस्तर डिविजन टेक्निकल डिपार्टमेंट में कार्य किया।

* सन् 2016 से 2024 तक उत्तर बस्तर डिविजन अंतर्गत टेक्निकल टीम एरिया कमेटी कमाण्डर के रूप में कार्य किया है।

जिला कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा व बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न मुठभेड़ो में शामिल रहा है।भरमार बंदूक बनाने व हेण्ड ग्रेनेड बनाने, देशी लांचर बनाने के साथ-साथ अन्य हथियारों का रिपेरिंग का कार्य में विशेष जानकार है।

नक्सली को “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति” के तहत प्रोत्साहन राशि के रूप में 25,000 रूपये प्रदान किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर श्री सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.), श्री विनोद तुकाराम काम्बले, पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर बस्तर रेंज कांकेर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक कोण्डागांब श्री वॉय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में एवं श्री रूपेश कुमार डाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) कोण्डागांय, श्री कौशलेन्द्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, के कुशल मार्गदर्शन में तथा श्री भूपत धनेश्री पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल व श्री सतीश भार्गव, उप पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), एवं श्री लक्ष्मण सिंह पोटाई, उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी/बस्तर फाईटर्स) के पर्यवेक्षण में इस इकाई अन्तर्गत लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जा रहे हैं एवं समय-समय पर सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित ग्रामों में सिविक एक्शन कार्यक्रम चलाये जा कर शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रदाय सुविधाएँ व लाभ की जानकारी बैनर/पोस्ट/पाम्पलेट आदि के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप नक्सलियों द्वारा स्वयं आगे बढ़ कर शासन के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लेने हेतु पुलिस अधीक्षक के समक्ष समाज की मुख्यधारा में जुड़कर जीवनयापन करने हेतु आत्मसमर्पण कर रहे है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 16.01.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोण्डागांव में जिला कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा व बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय एवं उत्तर बस्तर डिविजन अंतर्गत टेक्निकल टीम एरिया कमेटी कमाण्डर के रूप में कार्यरत गिंजरू राम उसेण्डी उर्फ कमलदास उसेण्डी पिता स्व. सोमनाथ उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम राये थाना आमाबेड़ा, जिला-कांकेर (छ.ग.) के द्वारा आत्मसमर्पण किया। जिसे प्रोत्साहन राशि 25 हजार रूपये प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की पुनर्यास नीति के तहत अन्य सुविधाएं प्रदाय हेतु वरिष्ठ कार्यालय की ओर पत्र व्यवहार किया गया है।

अपराधिक विवरण :-

आत्मसमर्पित नक्सली का
नाम-01 गिंजरू राम उसेण्डी उर्फ
कमलदास उसेण्डी पित्ता स्व.सोमनाथ उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम राये थाना

संगठन में पद नाम-उत्तर बस्तर डिविजन

थाना, अप.क. व धारा-अप.क. 02/2017
थाना उरन्दाबेड़ा के थारा 147, 148, 149, 307 भादवि., 25, 27 आर्म्स एक्ट, 3, 5 वि. प. अधि. 23,39(2) यूएपीए। 38(2),टेक्निकल टीम एरिया कमेटी कमाण्डर 05 लाख रू छ.ग. शासन द्वारा

घटना का संक्षिप्त विवरण
ग्राम बड़गई के मुड़मड़ जंगल के पास पुलिस गस्त पार्टी पर जान से मारने के नियत से फायरिंग करना।
आमाबेड़ा, जिला-कांकेर (छ.ग.)

इसके अतिक्ति निम्नलिखित नक्सल घटनाएं जिसमें शामिल रहा :-

1. वर्ष 2001 में थाना नारायणपुर अंतर्गत ग्राम गुरिया आस-पास पुलिस बल के ऊपर फायरिंग में घटना में शामिल।

2. वर्ष 2001 में रैंकी करते हुए नारायणपुर पुलिस द्वारा देशी कट्टा व चाकू के साथ गिरफ्तार।

3. वर्ष 2012 में कैम्प उदानपुर थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर बीएसएफ कैम्प अटैक में शामिल।

4. वर्ष 2013 में कैम्प राणापाल थाना मर्दापाल जिला कोण्डागांव सीआरपीएफ कैम्प अटैक में शामिल।

आत्मसमर्पित नक्सली गिंजस राम उसेण्डी उर्फ कमलदास उसेण्डी पिता स्व. सोमनाथ वर्तमान में जिला कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा व बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों में शामिल रहते हुये तक्रिय रूप से कार्य कर रहा था।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles