Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कोण्डागांव ने बस्तर ओलंपिक में जीते 37 पदक*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 16 दिसम्बर 2024*

खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक का समापन 15 दिसंबर 2024 को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति में भव्यता के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल खेल के क्षेत्र में बस्तर के प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास रहा।
इस आयोजन में कोण्डागांव जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 37 जीते जिसमें पदक 09 स्वर्ण, 17 रजत और 11 कांस्य शामिल है । इस प्रतियोगिता में कोण्डागांव से कुल 320 खिलाड़ी और 57 अधिकारी शामिल हुए थे।
*विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा राशि*
ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार द्वारा नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। व्यक्तिगत खेलों के प्रथम स्थान हासिल करने वाले विजेता खिलाड़ियों को 5,000, 3,000 और 2,000 तथा टीम खेलों के लिए 10,000, 6,000 और 4,000 की राशि प्रदान की जाएगी।
*बस्तर युथ आइकॉन बने रंजू सोरी*
कोण्डागांव के तीरंदाज श्री रंजू सोरी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बस्तर युथ आइकॉन घोषित किया गया। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने विशेष रूप से सम्मानित किया। श्री शाह ने कहा, “रंजू जैसे खिलाड़ी क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनका योगदान छत्तीसगढ़ के खेल जगत को मजबूत करेगा।” मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस ओलंपिक का उद्देश्य युवाओं को खेल और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना था।

श्री साय ने कहा बस्तर ओलंपिक ने यह साबित कर दिया है कि क्षेत्र के युवाओं में न केवल खेल प्रतिभा की प्रचुरता है, बल्कि उनकी सांस्कृतिक पहचान को भी विश्व स्तर पर ले जाने का सामर्थ्य है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles