WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*बंधा तालाब के पुनर्विकास हेतु 1.79 करोड़ के कार्यों का विधायक सुश्री उसेण्डी ने किया भूमिपूजन*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 19 दिसंबर 2024*

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने बुधवार को जिला मुख्यालय कोण्डागांव स्थित बंधा तालाब के मरम्मत एवं पुनर्विकास हेतु कुल 01 करोड़ 79 लाख रुपए लागत के कार्यों का भूमि पूजन किया। जिला निर्माण समिति कोण्डागांव के माध्यम से जिला मुख्यालय कोण्डागांव स्थित बंधा तालाब का मरम्मत एवं पुनर्विकास कार्य लागत 34.48 लाख रुपए, पुनर्विकास कार्य (सिविल कार्य) लागत 46.99 लाख रुपए, पुनर्विकास कार्य (विद्युतीकरण कार्य) लागत 47.96 लाख रुपए और मरम्मत एवं पुनर्विकास कार्य (विद्युतीकरण कार्य) लागत 49.87 लाख रुपए का कार्य शामिल है।
विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि जिला बनने के बाद हमारी सरकार ने कोण्डागांव में विकास के नए आयाम स्थापित किया है। आने वाले समय में बेहतर व्यवस्था हो और विकास होगा। कोंडागांव शहर शिल्प कला के कारण विख्यात है और विश्व में एक अलग ही पहचान है। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी पहचान बने, इस दिशा में प्रयासरत हैं और काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर विकास के अभी और कार्य करना है। उन्होंने बताया कि बस्तर आर्ट और अन्य सांस्कृतिक केंद्रों को विकसित कर कोण्डागांव को पर्यटन हब बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोण्डागांव के विकास की गति को बनाए रखने में आप सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत जिले के महिला हितग्राहियों के खाते में एक महीने में 17 करोड़ रुपए की राशि अंतरित हो रही है, जिससे जिले की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि कुल 1 करोड़ 79 लाख रुपए से बंधा तालाब को पूर्ण विकसित किया जाएगा। विशेष तौर पर बच्चों और बुजुर्गों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा। नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने कहा कि बंधा तालाब को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस पुनर्विकास से न केवल बंधा तालाब का स्वरूप बदलेगा, बल्कि यह नगर के सौंदर्य और सुविधाओं में भी अभूतपूर्व वृद्धि करेगा, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर दीपेश अरोरा, पार्षद सतीश सोनी, सोनमनी पोयाम, लक्ष्मी ध्रुव, अंकुश जैन, जिला पंचायत सदस्य बाल सिंह बघेल, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles