WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में 14 दिसम्बर 2024 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में निराकृत प्रकरण*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 16 दिसम्बर 2024*

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार 14 दिसम्बर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव श्री उत्तरा कुमार कश्यप के द्वारा मॉ सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात नेशनल लोक अदालत में रखे गये लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गए। जिला न्यायालय कोण्डागांव के पांच न्यायालयों में एवं तालुका विधिक सेवा समिति केशकाल, नारायणपुर के न्यायालयों मंे एक-एक खण्डपीठ बैठाकर तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु राजस्व न्यायालय में एक खण्डपीठ बैठाकर 14 दिसम्बर 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें राजीनामा योग्य मामलों को आपसी राजीनामा के माध्यम से निराकरण किया गया।

नेशनल लोक अदालत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय के खण्डपीठ क्रमांक 01 में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के कुल 06 प्रकरण निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 3820000 व अन्य सिविल के कुल 06 निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 4228464 एवं प्री-लिटिगेशन के कुल 16 प्रकरण निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 845000 का अवार्ड पारित किया गया। इसी प्रकार माननीय जिला एवं अपर सत्र न्यायालय एफ.टी.एस.सी. के खण्डपीठ क्रमांक 02 में प्री-लिटिगेशन के कुल 31 प्रकरण निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 4765752 का अवार्ड पारित किया गया। इसी प्रकार जिला एवं अपर सत्र न्यायालय के खण्डपीठ क्रमांक 03 में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के कुल 02 प्रकरण निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 2500000 व अन्य सिविल के कुल 05 निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 1720869 प्री-लिटिगेशन के कुल 290 प्रकरण निराकृत हुआ जिसमें कुल राशि 1657243 का अवार्ड पारित किया गया। इसी प्रकार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के खण्डपीठ क्रमांक 04 में आपराधिक प्रकरण कुल 10 प्रकरण निराकृत हुए तथा चेक बाउंस से संबंधित कुल 04 प्रकरण समझौते के आधार पर निराकृत किये गए जिसमें कुल राशि 830000 तथा ट्रॉफिक चालान के मामले कुल 290 निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 29000 एवं अन्य समरी के कुल मामले 68 निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 79800 का अवार्ड पारित किया गया। इसी प्रकार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के खण्डपीठ क्रमांक 05 में आपराधिक प्रकरण कुल 09 तथा चेक बाउंस से संबंधित कुल 02 प्रकरण समझौते के आधार पर निराकृत किये गए जिसमें कुल राशि 451314 तथा मेट्रोमोनियल के कुल मामले 01 प्रकरण निराकृत किये गए एवं 321,258 एक्ट के कुल मामले 38 प्रकरण निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 116000 तथा बाल कल्याण से कुल मामले 01 प्रकरण निराकृत हुए तथा ट्रॉफिक चालान के मामले कुल 188 निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 18800 का अवार्ड पारित किया गया एवं राजस्व प्रकरणों से संबंधित कुल 5055 प्रकरण का निराकरण हुआ।
तालुका विधिक सेवा समिति स्तर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर के खण्डपीठ क्रमांक 01 में प्री-लिटिगेशन के कुल मामले 1499 कुल राशि 1742861 एवं आपराधिक प्रकरण कुल 04 प्रकरण निराकृत हुए तथा मेट्रोमोनियल के कुल मामले 05 प्रकरण निराकृत किये गए व चेक बाउंस के 10 प्ररकण निराकृत हुआ जिसमें कुल राशि 1577000 अन्य सिविल मामले के कुल 02 प्रकरण का निराकृत हुए तथा ट्रॉफिक चालान के कुल मामले 157 राशि 47100 तथा समरी के कुल मामले 23 राशि 70400 का अवार्ड पारित किया गया। एवं राजस्व प्रकरणों से संबंधित कुल 530 प्रकरण का निराकरण हुआ। इसी प्रकार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी केशकाल के खण्डपीठ क्रमांक 01 में आपराधिक प्रकरण कुल 02 प्रकरण समझौते के आधार पर निराकृत हुआ एवं व चेक बाउंस के 02 प्ररकण निराकृत हुआ जिसमें कुल राशि 120000 एवं 321,258 के कुल मामले 35 प्रकरण निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 16300 तथा ट्रॉफिक चालान के मामले कुल 189 निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 56700 तथा प्री-लिटिगेशन के कुल 01 प्रकरण निराकृत हुए जिसमें कुल राशि 7946 का अवार्ड पारित किया गया। इस प्रकार समस्त न्यायालय के माध्यम से कुल 8481 प्रकरण का निराकरण किया गया जिसमें कुल राशि 24700549 रूपये का अवार्ड पारित किया गया ।
उपरोक्त सभी खण्डपीठों के पीठासीन अधिकारी, सदस्यगण, अधिवक्तागण एवं विभिन्न विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के उपस्थिति व सहयोग से उपरोक्त सफलता प्राप्त की जा सकी। साथ ही जिला चिकित्सालय कोण्डागांव की टीम के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 1. श्री शिव प्रकाश त्रिपाठी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोण्डागांव, 2. श्री दीपक ठाकुर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष, 3. श्री नरेश नाईक अधिवक्ता, 4. श्री प्रशांत दत्ता अधिवक्ता, 5. श्री भोला सिन्हा अधिवक्ता, 6. श्री रामनारायण नाग न्यायालय अधीक्षक, 7. श्री किटकु राम सोढ़ी भृत्य, 8. गितेश गांधी, इनके द्वारा रक्त दान किया गया। इसी प्रकार बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा कोण्डागांव के द्वारा टेंट स्टॉल का सहयोग किया गया तथा गुरूद्वारा गुरूसिंघ सभा लंगार सेवा की ओर से कोण्डागांव के विशेष सहयोग से दूर दराज से आए हुए पक्षकारों के लिए निःशुल्क भोजन का व्यवस्था कर पक्षकारों को उनके प्रकरणों के सुनवाई के पश्चात् उपलब्ध कराया गया। तथा अधिकार मित्रों के द्वारा पक्षकारों को प्रोजेक्टर के माध्यम से लघु फिल्म दिखाकर प्रचार-प्रसार भी किया गया।

1- नेशनल लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के पश्चात पौधों का किया वितरण। 14 दिसम्बर 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ जिसमें खण्डपीठ क्रमांक 01 में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा सुल समझौते के पश्चात उन्हे सुख और समृद्घि जीवन के लिए श्री उत्तरा कुमार कश्यप प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव द्वारा पौधा वितरण किया गया।
2- वर्ष के अंतिम माह में नेशनल लोक अदालत में दूर दराज से आये पक्षकारों के लिए गुरूद्वारा गुरूसिंघ सभा लंगर सेवा कोण्डागांव की ओर से निःशुल्क भोजन की व्यवस्था कर पक्षकारों को वितरण किया गया। गुरूद्वारा गुरूसिंघ सभा लंगर सेवा की ओर से कोण्डागांव के विशेष सहयोग से वर्ष के अंतिम माह 14 दिसम्बर 2024 को नेशनल लोक अदालत के अवसर पर दूर दराज से आए हुए पक्षकारों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था।

3- आयोजित नेशनल लोक अदालत 14 दिसम्बर 2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के न्याय सदन भवन में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय कोण्डागांव की टीम के द्वारा नेशनल लोक अदालत 14 दिसम्बर 2024 को जिला न्यायालय परिसर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के न्याय सदन भवन कोण्डागांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें श्री शिव प्रकाश त्रिपाठी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोण्डागां
4- जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दूर दराज से आए पक्षकारों का बी.पी. , सुगर की जांच कर उन्हें विटामीन की दवाईयां वितरण की गई।

5- नेशनल लोक अदालत में 8481 मामलों मे से कुल राशि 24700549 का हुआ अवार्ड पारित नेशनल लोक अदालत 14 दिसम्बर 2024 को कोण्डागांव, केशकाल, नारायणपुर न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, सिविल के मामले, चेक बाउंस के मामले, समरी के प्रकरण, मेट्रोमोनियल के मामलें, ट्रॉफिक चालान के मामले, राजस्व प्रकरण,अन्य प्रकरण एवं प्री-लिटिगेशन के प्रकरण इस प्रकार समझौत

6- नेशनल लोक अदालत में दो दोस्त आपस में राजीनामा कर प्रकरण खत्म किये नेशनल लाेक अदालत 14 दिसम्बर 2024 को खण्डपीठ क्रमांक-05 में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोण्डागांव श्री शिव प्रकाश त्रिपाठी के द्वारा आपस में सुलह समझौता कर दो दोस्त को किया एक तथा उन्हे पौधा वितरण कर सम्मानित किया गया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles