Breaking
*नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश**महिला आरक्षण बिल को लेकर दुष्प्रचार कर रही भाजपा— – लक्ष्मी ध्रुव**नारी वंदन का घड़ियाली क्रंदन* *(आलेख : बादल सरोज)**महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने किया जिला कोषालय कार्यालय का निरीक्षण*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 17 अक्टूबर 2024*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्टर कार्यालय स्थित जिला कोषालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषालय के महत्वपूर्ण दस्तावेजों व पंजियों और उनके संधारण का भौतिक सत्यापन किया। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में रखे सभी स्टाम्प एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों का पंजी में दर्ज जानकारी का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी दस्तावेजों पंजीयों का व्यवस्थित रखरखाव के साथ नियमित अद्यतन के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से कार्य करते हुए कोषालय से संबंधित सभी प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हो, ताकि जनहित के कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो।

निरीक्षण के दौरान एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, जिला कोषालय अधिकारी श्री चंद्रशेखर मेंढेकर और कोषालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles