Breaking
*नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश**महिला आरक्षण बिल को लेकर दुष्प्रचार कर रही भाजपा— – लक्ष्मी ध्रुव**नारी वंदन का घड़ियाली क्रंदन* *(आलेख : बादल सरोज)**महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 16 अक्टूबर 2024*

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी श्री कुणाल दुदावत ने आज जिला कार्यालय के सक्षा कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में त्रि-स्तरीय पंचायत और नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेशानुसार नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन 2024 हेतु प्रारंभिक निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 16 अक्टूबर 2024 को नगरपालिका क्षेत्र एवं नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत किया गया है। निर्वाचक नामावली के प्रकाशन उपरांत 16 अक्टूबर 2024 से निर्वाचक नामावली से संबंधित दावा आपत्ति लेने का कार्य निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जा रहा है, नगरपालिका क्षेत्र हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा०) व तहसीलदार, नगर पंचायत क्षेत्र केशकाल व फरसगांव हेतु अनुविभागीय अधिकारी केशकाल फरसगाव एवं तहसीलदार केशकाल व फरसगांव को दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। नाम जुड़वाने हेतु प्रस्तुत दावा में संबंधित वार्ड के अंतर्गत दावाकर्ता का नाम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित निर्वाचक नामावली में 1 जनवरी 2024 की स्थिति में नाम सम्मिलित होना आवश्यक है। प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने, विलोपित एवं संशोधन करने हेतु 16 अक्टूबर 2024 से 22 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन दिवस के साथ-साथ शनिवार एवं रविवार के अवकाश के दिन में भी समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक एवं अंतिम दिवस 23 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 03 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 22 नवम्बर 2024 को किया जायेगा।
इसी प्रकार त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 हेतु निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 24 अक्टूबर 2024 को किया जाकर दावा आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय एंव समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालय, जनपद पंचायत मुख्यालय में किया जायेगा। पंचायत निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावलियों तैयार करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, उक्त निर्वाचक नामावली में यदि किसी मतदाता को नाम जुड़वाने एवं विलोपित करने या संशोधन करने की स्थिति में 24 अक्टूबर 2024 से 28 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन दिवस के साथ-साथ शनिवार एवं रविवार के अवकाश के दिन में भी समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 5.00 बजे तक एवं अंतिम दिवस 29 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 03 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर निर्वाचक नामावलियों का अंतिम दिवस 29 नवम्बर 2024 को किया जायेगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles