WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर श्री दुदावत ने किया फरसगांव स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

बच्चों से बातचीत कर ली समस्याओं की जानकारी, बच्चों की मांग पर की जाएगी त्वरित कार्यवाही

छत्तीसगढ़ आजतक,कोडागांव, 23 जुलाई 2024/—कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सोमवार देर शाम फरसगांव में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान बालिकाओं के लिए संचालित विद्यालय में रीडिंग जोन बनाने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने सभी खिड़कियों में जाली लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने परिसर में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने इस दौरान बच्चों से भी बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। बच्चों द्वारा खेल एवं संगीत शिक्षक सहित सामग्री की मांग रखी गई। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा कि उनकी सभी मांगों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा सभी विद्यार्थी बहुत ही लगन के साथ पढ़ाई करें और सभी क्षेत्रों मंे आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की पहल पर जनजातीय बच्चों को आदर्श वातावरण में शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए एकलव्य विद्यालयों की स्थापना की गई है। सभी बच्चे प्रतिभावान हैं तथा वे बहुत ही लगन के साथ पढ़ाई करते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और अपने माता-पिता के आशाओं को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री अश्वन पुसाम, आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त डॉ रेशमा खान, तहसीलदार श्री जय कुमार नाग सहित एकलव्य आवासीय विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles