WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

साइबर क्राईम धोखाधड़ी मामले में कोंडागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

शेयर मार्केट में लाभ दिलाने के लालच में किया था ठगी।

सायबर अपराध के चारों आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

आरोपियों से किमती सात लाख रूपये की सामाग्री जप्त।

* छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 20 जुलाई 2024*

ठगी के शिकार प्रार्थी यतिन्द्र पटेल पिता रूमनाथ पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी कोण्डागांव थाना व जिला कोण्डागांव छ.ग. थाना कोण्डागांव में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसे शेयर मार्केट में लाभ दिलायेगा कहते हुए शुरूवात में कुछ लाभ दिलाकर झांसे में लकर फर्जी डिमेट एकांउट खुलवाकर 1856899.00 रूपये ( अठारह लाख छप्पन हजार आठ सौ निन्यानबे रूपये ) का धोखधड़ी किया, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 193/2024 धारा 420, 465, 467, 468, 471, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया।
अपराध की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार  के द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ कि आरोपीगणों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रूपेश कुमार डाण्डे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री रूपेश कुमार एवं सायबर सेल प्रभारी डीएसपी श्री सतीष भार्गव के मार्ग दर्शन में सायबर सेल की मद्द से अपराध से संबंधीत समस्त दस्तावेजों का अवलोकन किया गया एवं अवलोकन पश्चात् थाना कोण्डागांव एवं सायबर सेल के दो टीम तैयार कर प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपियों के पता तलाशने हेतु टीम गुना, होसंगाबाद, भोपाल एवं आसपास के जगहों पर टीम के द्वारा लगातार 03 दिवस तक रेकी किया गया। आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर आरोपीगणों से पुछताछ किया गया आरोपीगणों के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर लाया गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक गुलाब टण्डन, प्रधान आरक्षक 02 देवार्चन सिदार, आरक्षक 635 छेदीलाल नेताम, आरक्षक 557 प्रभुराम नेताम एवं सायबर सेल कोण्डागांव से प्रधान आरक्षक लुमन भण्डारी, आरक्षक 808 बिजू यादव का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपियों के नामः-
01. सौरभ काबरे पिता विजय सिंह काबरे उम्र 25 वर्ष निवासी साई दर्शन कॉलोनी म.नं.- सी-53 हरदा बायपास होसंगाबाद जिला नर्मादापुरम (म.प्र.)
02. नितेश वर्मा पिता गोविन्द वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी प्रियदर्शनिय कॉलोनी बागमुगलिया भोपाल (म.प्र.)
03. कुलदीप शिलावट पिता श्री संतोष शिलावट उम्र 27 वर्ष निवासी म.नं.-120 आकृति एक्वासिही 11 मिल थाना मसरोध जिला भोपाल (म.प्र.)
04. उदीत शिलावट पिता श्री संतोष शिलावट उम्र 30 वर्ष निवासी म.नं.-120 आकृति एक्वासिही 11 मिल थाना मसरोध जिला भोपाल

 

आरोपीगणों से जप्त सामाग्रीः-
01. स्कूटी – 01 नग।
02. एचपी कम्पनी का लेपटॉप – 02 नग।
03. आई फोन – 02 नग।
04 विवो कम्ॅपनी का मोबाईल – 01 नग।
05. आईटेल कम्पनी मोबाईल – 10 नग।
06. समसंग कम्पनी का मोबाईल – 02 नग।
07. वनप्लस कम्पनी का मोबाईल – 03 नग।
08.एमआई कम्पनी का मोबाईल – 01 नग।
09. नोकिया मोबाईल – 02 नग।
10. घटना में प्रयुक्त अलग- अलग खातों के डेबिट कार्ड – 08 नग।
किमती लगभग – 700000.00 रूपये।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles