Breaking
*महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* 

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

कोंडागांव जिला अस्पताल में मिलने लगी पुनः सीटी स्कैन की सुविधा

टेली रेडियोलॉजिस्ट के माध्यम से होगी रिपोर्ट जांच

जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में जांच रिपोर्ट के लिए करना पड़ता था, इंतजार

छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 18 जुलाई 2024— कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की पहल पर अब कोंडागांव जिला अस्पताल में ही सीटी स्कैन जांच की सुविधा मिलने लगी है। अस्पताल में सीटी स्कैनिंग के उपरांत टेली रेडियोलॉजिस्ट के माध्यम से रिपोर्ट की जांच करवाई जा रही है, जिससे मरीजों को त्वरित उपचार का लाभ प्राप्त हो रहा है। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में जांच रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब यह शीघ्र प्राप्त होने लगा हैऔर इलाज का कार्य भी शीघ्रता से किया जा रहा है। जिला अस्पताल में यह सुविधा मिलने से मरीजों को सीटी स्कैन के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा और कम दाम में ही यह सुविधा जिले में ही मिल रही है।
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की शुल्क निजी अस्पतालों के मुकाबले भी बहुत ही कम रखी गई है, जिससे उनकी आर्थिक बचत भी हो रही है। वहीं शीघ्रता से जांच रिपोर्ट मिलने पर उपचार का कार्य भी शीघ्र होगा और बहुमूल्य जीवन को बचाया जा रहा है।
जिला अस्पताल में सिर के कंट्रास्ट एनहैंस्ड कंप्यूटेड टोमोग्राफी जांच की दर 1500 रुपए निर्धारित की गई है, जबकि निजी अस्पतालों में इसकी जांच दर 3500 रुपए है। इसी तरह सिर के नॉन कंट्रास्ट एनहैंस्ड कंप्यूटेड टोमोग्राफी जांच की दर जिला अस्पताल में 1000 हजार रुपए निर्धारित है, जबकि निजी अस्पतालों में इसकी दर 3000 रुपए है। जिला अस्पताल में हाई रिज़ॉल्यूशन कंप्यूटेड टोमोग्राफी की जांच हेतु 1300 रुपए निर्धारित की गई है, जो निजी अस्पतालों में 5000 हजार रुपए में होता है। सीने के कंट्रास्ट एनहैंस्ड कंप्यूटेड टोमोग्राफी की जांच की दर जिला अस्पताल में 1400 रुपए निर्धारित है, जो निजी अस्पतालों में 5500 रुपए में होता है। जिला अस्पताल में पेट के सादा जांच की कीमत 1300 रुपए के मुकाबले निजी अस्पतालों में 6000 हजार रूपए है। वहीं पेट के कंट्रास्ट एनहैंस्ड कंप्यूटेड टोमोग्राफी जांच की दर जिला अस्पताल में 2600 रुपए और निजी अस्पतालों में 6500 रुपए है। जिला अस्पताल में पेल्विक के कंट्रास्ट एनहैंस्ड कंप्यूटेड टोमोग्राफी की जांच दर 1400 रुपए और निजी अस्पतालों में 5000 रुपए निर्धारित है। ओरिल के कंट्रास्ट एनहैंस्ड कंप्यूटेड टोमोग्राफी जांच की दर जिला अस्पताल में 1000 रुपए निर्धारित है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles