Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशवृक्षारोपण

कोपाबेड़ा नगर वन में किया गया वन महोत्सव का आयोजन

विधायक सुश्री उसेंडी ने किया पौधरोपण

छत्तीसगढ़ आजतक कोंडागांव, 6 जुलाई 2024—कोंडागांव वन मंडल द्वारा नगर वन कोपाबेड़ा में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। यहां नीम, जामुन आम, साल, इमली, अमरूद आदि पौधे रोपे गए। स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने यहां पौधा रोपा और इस अवसर पर कहा कि वन से जीवन है, इसलिए वन का संरक्षण और संवर्धन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ ही उनका संरक्षण भी हम सभी का दायित्व है। ‘एक वृक्ष मां के नाम’ से चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत हम सभी एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करें।
कोंडागांव वन मंडल द्वारा इस वर्ष लगभग दस लाख पौधे लगाए जाएंगे। इनमें दो स्थानों पर प्लांटेशन का कार्य के अंतर्गत 25 हजार पौधे पौधे रोपे जाएंगे। इसके साथ ही पूर्व वर्षों में किए गए वृक्षारोपण में क्षतिग्रस्त पौधों के स्थान पर 55 हजार नए पौधे लगाए जाएंगे। किसान वृक्ष मित्र योजना 8 लाख 68 हजार पौधे लगाए जाएंगे। वृक्ष प्रदाय योजना के अंतर्गत भी इमली, मूंगा, नींबू आम, आंवला अमरूद आदि पौधे निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
नगर वन में आयोजित वन महोत्सव में नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, वन मंडलाधिकारी श्री आर के जांगड़े, भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी श्री नवीन कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles