Breaking
*बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न**नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाल, विपक्ष का किया पुतला दहन**नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करो पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

स्कूटी में गांजा तस्करी करने वाला आरोपी चढा पुलिस के हत्थे।

आरोपी के कब्जे से 4.74 किलोग्राम गांजा कीमत करीबन 40 हजार 700 रूपये, स्कूटी किमती लगभग 25 हजार एवम नगदी 5 हजार कुल 70,700 रुपए की समाग्री जप्त ।

आरोपी लक्ष्मण मंडावी और गानता बोस को भेजा जेल।

छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 25 जून 2024—कोंडागांव पुलिस  वाय. अक्षय कुमार (भा०पु०से०) के द्वारा अवैध गांजा तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, अति० पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार डाण्डे एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा समय-समय पर लगातार चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग की जा रही है।

इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की नारायणपुर की तरफ से एक स्कूटी में दो व्यक्ति अवैध मादक गांजा तस्करी कर तेलंगाना जाने के लिए कोंडागांव की ओर आ रहे है। मुखबिर की सूचना पर थाना कोंडागांव टीम के द्वारा नाका बंदी कर नारंगी नदी पुल के पास चेक पोस्ट लगाकर सघन चेकिंग प्रारंभ किया गया। इसी दौरान मुखबीर के बताये अनुसार स्कूटी में दो व्यक्ति चेक पोस्ट में पहुंचे। जिसे पुछताछ करने पर अपना नाम लक्ष्मण मंडावी पिता स्व. शिव मंडावी उम्र 20 वर्ष निवासी DNK कालोनी कोंडागांव थाना कोंडागांव, और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम गानता बोस पिता जी लक्ष्मेय उम्र 20 वर्ष निवासी गरापल्ली तेलंगाना का रहने वाला बताया। चेकिंग करने पर काला मटमैला रंग के बैग में भूरे रंग के सेलोटेप से पैक किया हुआ 02 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 4.74 किलोग्राम गांजा प्राप्त हुआ। मौके पर प्राप्त अवैध मादक गांजा वजन 4.74 किलोग्राम कीमत करीबन 40,700 रूपये एवं स्कूटी किमती लगभग 25 हजार रुपए एवं उनके पास से प्राप्त 5000 रुपए कुल किमती 70,700 को विधिवत जप्त कर आरोपीगणों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी लक्ष्मण मंडावी और गानता बोस को गिरफ्तार किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय, सउनि राजकुमार कोमरा, दिनेश पटेल, प्र.आर. 279 अशोक मरकाम, 335 संतु राम नेताम की अहम भूमिका रही।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles