WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर श्री दुदावत ने की निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

कार्य में विलंब करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने के दिए निर्देश

भू-अर्जन के प्रकरणों का शीघ्रता से करें निराकरणरू कलेक्टर श्री दुदावत

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मंगलवार को निर्माण विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा की और कार्य में विलंब करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए उन्होंने सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला कार्यालय के भू-तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन सड़क एवं भवनों के साथ ही सेतु एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने इसके साथ ही जल संसाधन विभाग एवं ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की।
कलेक्टर ने निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण के स्थिति की समीक्षा की और भू-अधिग्रहण के प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि कोंडागांव से नारायणपुर मार्ग के निर्माण हेतु कार्यवाही तेजी से की जा रही है तथा इसका निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। वहीं केशकाल घाट के मरम्मत के लिए भी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि केशकाल बायपास के निर्माण के संबंध में भी निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिस पर कार्यवाही की जा रही है।
कलेक्टर ने हडे़ली से बेचा मार्ग का निर्माण इस वर्ष के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। नवागांव हाईस्कूल का निर्माण पूर्ण करते हुए 1 जुलाई तक हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उमरगांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंच मार्ग तथा छोटे कुरुषनार के निर्माण में विलंब पर नाराजगी जाहिर करते हुए ठेकेदारों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान पुराने स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के साथ ही नए स्वीकृत कार्यों के निर्माण में भी गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश के पूर्व ही सड़कों के निर्माण पर जोर दिया।
सिंचाई सुविधाओं में हो तेजी से विस्तार
कलेक्टर ने जिले में सिंचाई की सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए इस वर्ष बजट में स्वीकृत कार्यों का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने का कार्य शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही मिशन जल शक्ति के तहत किए जाने वाले कार्यों को भी गंभीरतापूर्वक करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर संचालक श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री अजय उरांव सहित निर्माण विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles