WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जिले के अंतिम छोर के गांवों में पहुंचीं कलेक्टर, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*ग्रामीणों से संवाद कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 08 अप्रैल 2026*

कभी दुर्गम मार्गों एवं परिस्थितियों के कारण जहां पहुंचना कठिन था, वहां अब सड़क एवं अधोसरंचना निर्माण के चलते विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना बुधवार को जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम कुधुर एवं तुमड़ीवाल के दौरे पर पहुंचीं और विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

कलेक्टर ने ग्राम कुधुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि केंद्र का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। साथ ही छात्रावास निर्माण हेतु चिन्हांकित भूमि का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ग्राम तुमड़ीवाल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सड़क से पहुंचीं और विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर प्रत्येक घर तक पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करें। साथ ही विद्युतीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत घरों तक बिजली पहुंचाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्कूल भवन का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए। उन्होंने नवनिर्मित सड़क का भी अवलोकन किया तथा आवश्यकतानुसार पुल-पुलिया निर्माण के संबंध में संबंधित विभाग को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को सुना तथा आंगनबाड़ी भवन सहित अन्य आवश्यकताओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम श्री अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर श्री किशोर शर्मा, तहसीलदार श्री विजय प्रताप सिंह, जनपद पंचायत सीईओ श्री उत्तम महोबिया, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ए.आर. मरकाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के चतुर्वेदी, पीएम जी एस वाई के श्री बलराम ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles