WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*श्री त्रिलोक बंसल भापुसे ने कोण्डागांव जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 07 अप्रैल 2026*

श्री पंकज चन्द्रा भापुसे, पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव सरदार बल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में दिनांक 06.04.2026 से 15.05.2026 तक आयोजित होने वाले 48वीं आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स में भाग लेने जा रहे हैं।
उनके स्थान पर अतिरिक्त प्रभार के रूप में श्री त्रिलोक बंसल भापुसे ने दिनांक 06 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद श्री त्रिलोक बंसल भापुसे ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोण्डागांव में जिले के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में जिले की वर्तमान कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहाः

अपराध नियंत्रण को उच्च प्राथमिकता दी जाए और अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
महिलाओं, बच्चों एवं कमजोर वर्गों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा जाए।
सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाए तथा जनता के साथ पुलिस का विश्वास एवं सहयोग और मजबूत किया जाए।
प्रत्येक थाना क्षेत्र में बीट सिस्टम, जनसंपर्क कार्यक्रम और क्षेत्र भ्रमण को नियमित एवं प्रभावी बनाया जाए।
जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाए।

श्री त्रिलोक बंसल भापुसे ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा जनसेवा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएं।

कोण्डागांव पुलिस आम जनता से भी अपील करती है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करें। किसी भी सूचना, शिकायत या सहायता के लिए निकटतम पुलिस थाने अथवा जिले के नियंत्रण कक्ष से तुरंत संपर्क करे ।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles