Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस अधिकारियों की विशेष क्राइम मीटिंग आयोजित*

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 8अप्रैल 2026*

जिला कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 को जिले में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण हेतु समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की विशेष अपराध समीक्षा मीटिंग ली गई।
मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए:

थाना स्तर पर प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता से निराकरण करने के सख्त निर्देश।
असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के विरुद्ध विजिबल पुलिसिंग बढ़ाने तथा प्रभावी कार्यवाही के आदेश।
लंबित प्रकरणों में शीघ्र चालान प्रस्तुत कर त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश।
सोशल मीडिया की निरंतर मॉनिटरिंग कर अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई करने के आदेश।
विवेचना की गुणवत्ता सुधारकर न्यायालय में दोषसिद्धि प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष जोर।
लंबे समय से लंबित अपराधों के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाने तथा लंबित समन एवं वारंट की 100% तामिली सुनिश्चित करने के निर्देश।
फरियादियों से मित्रवत व्यवहार कर उनकी शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारियों को हिदायत।
अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए जिला अभियोजन अधिकारी से बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश।
जनता एवं पुलिस के मध्य मधुर संबंध स्थापित करने हेतु ग्रामों में चलित थाना लगाने तथा सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के आदेश।
साइबर क्राइम, एटीएम/बैंक फ्रॉड तथा यातायात नियमों के संबंध में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश।
थाना क्षेत्र में निरंतर पेट्रोलिंग तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट के माध्यम से चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के आदेश।

मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles