Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*छात्र संघ चुनाव को लेकर एनएसयुआई कोण्डागांव ने सौंपा ज्ञापन*

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 30जनवरी 2026

कोण्डागांव – भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन छत्तीसगढ़ के निर्देश पर एनएसयुआई के जिला अध्यक्ष पप्पू मण्डावी के नेतृत्व में जिले के समस्त महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांगो को लेकर कोंडागांव, केशकाल फारगांव, मर्दापाल, विश्रामपुरी महाविद्यालय में छात्र नेताओं के द्वारा ज्ञापन दिया गया,

*जिला अध्यक्ष पप्पू मण्डावी ने बताया -*

विगत कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जाने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है। यह स्थिति छात्रों की आवाज़ को दबाने का कार्य कर रही है, जिसे अब छात्र संगठन अब किसी भी स्थिति में स्वीकार करने को तैयार नहीं है।
छात्र संघ चुनाव केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार, सम्मान और भागीदारी की बुनियाद है। इसके माध्यम से छात्रों को नेतृत्व, जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का अनुभव प्राप्त होता है। वर्तमान में चुनाव नहीं होने से छात्रों की समस्याएं प्रभावी रूप से प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं।

हमारी प्रमुख मांगें: है –

1. प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली की जाए।
2. छात्र संघ चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से कराए जाएं।
3. चुनाव कार्यक्रम (तिथि एवं प्रक्रिया) की शीघ्र घोषणा की जाए।
4. छात्र हितों की रक्षा हेतु छात्र प्रतिनिधियों को अधिकार एवं मान्यता दी जाए।
5. लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए छात्र संघ व्यवस्था को पुनः लागू किया जाए!

*अन्यथा, छात्र संगठन अपने अधिकारों के लिए चरणबद्ध आंदोलन को और उग्र करने हेतु बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।*

जिसमें मुख्य रूप से – शहर अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, जिला महमंत्री रितेश पटेल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पिताम्बर नाग ,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पप्पू मांडवी , राकेश कुंजाम जी, परदेशी नेताम , हितेश ढीमर, फैय्याज अली, आयन सैन, ओंकार कुमेटी, सुदामा साहू, भावेश पोयम दीपेश मारापी, हरि मरकाम, गीतेश बघेल दयानन्द कुंजाम, अनुज मण्डावी, एवं एनएसयुआई कार्यकर्त्ता उपस्थिति रहे!

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles