Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली*

*आजीविका गतिविधियों के बेहतर संचालन पर दिया जोर*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 30 मार्च 2026*

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी जमीनी क्रियान्वयन हेतु सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने विशेष रूप से आजीविका गतिविधियों पर जोर देते हुए कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। उन्होंने कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन एवं उद्यानिकी विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को आजीविका से जुड़े कार्यों में तेजी लाते हुए बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा करते हुए खाद्य विभाग को निर्देशित किया कि आपदाग्रस्त एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में राशन का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करें। साथ ही धान उठाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री पोषण अभियान, जल जीवन मिशन एवं होम-स्टे योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles