Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*राजनैतिक दलों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी गई जानकारी*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 29 अक्टूबर 2025*

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है। आयोग द्वारा जारी पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार राज्य में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर ) का कार्य 28 अक्टूबर, 2025 से प्रारंभ कर निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी, 2026 तक किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों को भी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में बताया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से पुनरीक्षण कार्यक्रम के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने की अपील की। साथ ही सभी दलों द्वारा नियुक्त बीएलए से इस कार्य में सक्रिय भागीदारी देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाताओं के सहयोग के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र में वालेंटियर की भी नियुक्ति की गई है।

इस दौरान बताया गया कि वर्तमान में राज्य में संपन्न कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर ) में जिले अंतर्गत मतदान केन्द्रों के लिये नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका/दायित्व होगा। बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक उपलब्ध करायेगा एवं उनसे गणना पत्रक भरवाया कर वापस प्राप्त करने इत्यादि कार्यवाही की जाने की जानकारी दी। इस दौरान राजनीतिक दलों को पूरे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की भी जानकारी दी गई, जो इस प्रकार है :-

एसडीएम श्री अजय उरांव ने बताया कि मुद्रण-प्रशिक्षण कार्य दिनांक 28.10.2025 से 03.11.2025 तक किया जाएगा। घर घर गणना चरण अवधि ( घर-घर जाकर सत्यापन ) कार्य दिनांक 04.11.2025 से 04.12.2025 तक किया जाएगा, मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 09.12.2025 को, दावे और आपत्ति की अवधि दिनांक 09.12.2025 से 08.01.2026 तक, नोटिस चरण ( सुनवाई और सत्यापन ) दिनांक 09.12.2025 से 31.01.2026 तक और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 07.02.2026 को किया जाएगा। इस अवसर पर राजनीति दलों के प्रतिनिधि गण, मीडिया प्रतिनिधिगण और डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles