WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जिला प्रशासन द्वारा हेलमेट बैंक की शुरूआत*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*जिनके पास हेलमेट नहीं उन्हें सफर के लिए मिलेगी सुविधा*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 29 अक्टूबर 2025*

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और विधायक सुश्री लता उसेंडी और कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के साझा प्रयासों से कोंडागांव जिले में जिला प्रशासन द्वारा ‘जिंदगी का सफर सुरक्षित रखें, हेलमेट जरूर पहने’ की थीम पर ‘हेलमेट बैंक’ पहल की शुरूआत की गई है। इस पहल के तहत आज ग्राम पंचायत मसौरा में हेलमेट बैंक का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया है। कलेक्टर ने शुभारंभ कार्यक्रम में नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हेलमेट पहनना अपनी दिनचर्या की आदतों में शामिल करें। उन्होंने कहा कि घर का कोई भी सदस्य जब दोपहिया वाहन से बाहर निकले, तो परिजन उन्हें हेलमेट अवश्य पहनने की सलाह दें और बिना हेलमेट के घर से बाहर न जाने दें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के प्रति छोटी सी सतर्कता बड़ी दुर्घटनाओं से बचा सकती है, इसलिए हर नागरिक को यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं और दूसरों की सुरक्षा ध्यान अवश्य रखना चाहिए।

इस पहल के तहत प्रथम चरण में नेशनल हाईवे 30 में स्थित ऐसे पांच ग्राम पंचायत चयन किया गया है, जहाँ विगत कुछ सालों में सब से अधिक सड़क दुर्घटना हुआ है। इस अभियान के तहत उक्त चयनित ग्राम पंचायत में ही हेलमेट रखा जायेगा। अगर किसी व्यक्ति के पास हेलमेट नहीं है तो ग्राम पंचायत से हेलमेट लेकर वो यात्रा कर सकेंगे। उसके बाद उसे वापस ग्राम पंचायत में जमा करेगा ताकी बाकी लोग भी इसका प्रयोग कर सकें। ये एक प्रयास है ताकि ग्रामीणजनों में जागरूकता आए एवं हेलमेट के उपयोग लिए प्रेरित हों। हेलमेट बैंक की स्थापना नेशनल हाईवे 30 में स्थित सभी ग्राम पंचायतों में किया जाना हैं। प्रथम चरण में जनपद पंचायत केशकाल, ग्राम पंचायत पंचायत मस्सुकोकोड़ा, जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत मांझी आठगांव, लंजोड़ा, जनपद पंचायत कोंडागांव अंतर्गत ग्राम पंचायत बनियागांव में शुभारंभ किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन एवं यातायात विभाग का भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण बड़ी भूमिका रही।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य श्री अनिल कोर्राम, सरपंच श्रीमती सुकली बाई मरकाम, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश दांडे, डीएसपी श्री सतीश भार्गव, श्री रामकुमार नेताम, श्रीमती जयंती मरकाम सहित अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles