WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*राजनैतिक दलों को विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में दी गई जानकारी*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 29 अक्टूबर 2025*

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है। आयोग द्वारा जारी पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार राज्य में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य 28 अक्टूबर, 2025 से प्रारंभ कर निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी, 2026 तक किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिस एस ने बुधवार को जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इसके सम्बन्ध जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिस ने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे पुनरीक्षण के दौरान अपने बूथ स्तरीय एजेंटों के माध्यम से निर्वाचन सम्बन्धी कर्मचारियों को पूरा सहयोग दें, ताकि छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम सूची में जोड़े जा सकें और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में संपन्न कराये जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में जिले अंतर्गत मतदान केन्द्रों के लिये नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिकाध्दायित्व होगा। बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक ( Enumeration Form ) उपलब्ध करायेगा एवं उनसे गणना पत्रक भरवाया कर वापस प्राप्त करने इत्यादि कार्यवाही की जाने की जानकारी दी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को पूरे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की भी जानकारी दी कि

1 मुद्रण-प्रशिक्षण कार्य
दिनांक 28.10.2025 से 03.11.2025 तक

2 घर घर गणना चरण अवधि (घर-घर जाकर सत्यापन) कार्य
दिनांक 04.11.2025 से 04.12.2025 तक

3 मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 09.12.2025

4 दावे और आपत्ति की अवधि
दिनांक 09.12.2025 से 08.01.2026 तक

5 नोटिस चरण ( सुनवाई और सत्यापन)
दिनांक 09.12.2025 से 31.01.2026

6 मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
दिनांक 07.02.2026।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles