Breaking
*नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाल, विपक्ष का किया पुतला दहन**नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश**महिला आरक्षण बिल को लेकर दुष्प्रचार कर रही भाजपा— – लक्ष्मी ध्रुव**नारी वंदन का घड़ियाली क्रंदन* *(आलेख : बादल सरोज)**महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जिला पंचायत सीईओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी का निरीक्षण*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 18 अक्टूबर 2025*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने आज एसडीएम श्री अजय कुमार उरांव के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता की जांच की। इस दौरान उन्होंने एनआरसी का भी निरीक्षण किया और सिकलसेल जांच, टीकाकरण अभियान एवं पंजी संधारण के संबंध में सख्त निर्देश दिए। उन्होंने आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा और अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर तहसीलदार श्री अंकुर रात्रे, जनपद पंचायत माकड़ी के सीईओ श्री गजेन्द्र धुरडे, बीईओ श्री सुखराम देवांगन एवं बीएमओ श्री देवेश घरत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles