WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*छात्रों की यादें हुई ताज़ा, नेलसनार स्कूल में पूर्व छात्र मिलन समारोह संपन्न*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 12 अक्टूबर 2025*

नेलसनार/बीजापुर-शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेलसनार में शनिवार को पूर्व छात्र मिलन समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के पूर्व छात्रों और स्थानीय समाज के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें पुराने विद्यार्थियों से लेकर वर्तमान छात्र-छात्राएं और शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद पूर्व छात्रों ने अपने छात्र जीवन के सुनहरे पलों को याद करते हुए अनुभव साझा किए। बीजापुर विधायक एवं विद्यालय के पूर्व छात्र विक्रम मंडावी ने अपने संबोधन में कहा कि “छात्र जीवन हर व्यक्ति के जीवन का स्वर्णिम काल होता है। बचपन की शरारतें, शिक्षकों की सीख और स्कूल की यादें जीवनभर प्रेरणा देती हैं।”

इस अवसर पर सेवा निवृत्त शिक्षकों जे.पी. पटेल, बी.एन. देवांगन, ए.आर. तेलाम, एस.सी. परगनिया, तथा पूर्व पदस्थ शिक्षक सी.आर. नेताम, सगऊराम मण्डावी, बी. मधुकर राव, राजेन्द्र कुंजाम और प्रभा यालम का सम्मान शॉल और श्रीफल भेंट कर किया गया।वर्तमान छात्रों के लिए मोटिवेशनल सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों ने अध्ययन में सफलता प्राप्त करने के सुझाव दिए और लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में पूर्व छात्रों में मनीराम बघेल, अंकेश चक्रवर्ती, पीलू बघेल, राजेश देवांगन, कमलेश मिश्रा, अनिल मरावी, लक्ष्मण हपका, बुगूर कारामी, लालू कुंजाम, पंकज बघेल, आयतू कुंजाम, विष्णु नाग, अमृतलाल नाग, शिव पुनेम, लक्ष्मण जुर्री, उर्मिला प्रधान, बबीता कुड़ियाम, किरण वेट्टी, रघु सोनवानी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, स्थानीय ग्रामीण, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। सभी ने मिलकर विद्यालय के विकास और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles