Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बासागुड़ा में बड़ी सफलता: 3 लाख के इनामी सहित 8 माओवादी गिरफ्तार*

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 12 अक्टूबर 2025*

बीजापुर -थाना बासागुड़ा क्षेत्र में डीआरजी, थाना बासागुड़ा एवं केरिपु 168वीं वाहिनी की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुतकेल से पोलमपल्ली मार्ग पर संयुक्त टीम ने 8 सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 3 लाख रुपये के कुल इनामी तीन माओवादी भी शामिल हैं।

गिरफ्तार माओवादियों में नेण्ड्रा आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष कोसा सोड़ी (₹2 लाख इनामी), कमलापुर आरपीसी सीएनएम सदस्य जय सिंह माड़वी (₹50 हजार) और मड़कम अन्दा (₹50 हजार) शामिल हैं। इनके साथ सोड़ी हिड़मा, मुचाकी बुधरा, माड़वी राजू, माड़वी हिड़मा और देवा माड़वी को भी पकड़ा गया।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने टिफिन बम, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज, कार्डेक्स वायर, बैटरी, बिजली के तार, जमीन खोदने के औजार और माओवादी प्रचार सामग्री बरामद की।

पकड़े गए सभी माओवादियों के खिलाफ थाना बासागुड़ा में अपराध दर्ज कर वैधानिक प्रक्रिया के बाद न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles