WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बीजापुर : पीएम आवास योजना की रफ्तार बढ़ाने सीईओ ने किया गांवों का दौरा*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 3 अक्टूबर 2025*

बीजापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को गति देने के लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता चौबे ने शुक्रवार को विकासखंड बीजापुर के ग्राम पंचायत पापनपाल और धनोरा का निरीक्षण किया।

सीईओ चौबे ने निर्माणाधीन आवासों का स्थल पर जाकर जायजा लिया और अधूरे मकानों के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों व जिम्मेदार अमले को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी बाधाओं का त्वरित समाधान कर आवासों का काम जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि पात्र परिवार अपने घर का सपना साकार कर सकें।

ग्राम पंचायत भवन में सरपंच, पंच और वरिष्ठजनों के साथ बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें योजना की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई।

जिला प्रशासन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 9,721 आवास स्वीकृत किए गए हैं। लक्ष्य है कि निर्धारित समयसीमा में सभी मकान तैयार कर वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध कराए जाएं।

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सीईओ पी.आर. साहू, जिला समन्वयक गंभीर सिंह परिहार, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, एसबीएम ब्लॉक समन्वयक, आवास तकनीकी सहायक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles