WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवक्राइम

*दंतेवाड़ा में हैवानियत की हदें पार: 9 दिनों की पूजा कर लौट रही महिला से रेप के बाद निर्मम हत्या*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर,3 अक्टूबर 2025*

महिला के शव को पिकअप में भरकर जिला अस्पताल लेजाया गया

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़: जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ भक्ति और आस्था के पर्व के बाद घर लौट रही एक महिला को दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा जिले के भांसी इलाके की रहने वाली एक 26 वर्षीय महिला दुर्गा माँ की 9 दिनों की पूजा-अर्चना के बाद गुरुवार को अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात आरोपी ने उसे पकड़ लिया और पास के जंगल में ले गया। वहाँ आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

रात भर परेशान रहा परिवार, सुबह मिली लाश

जब महिला देर रात तक घर नहीं पहुँची तो परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने महिला को फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद आ रहा था। परेशान होकर परिजनों और गांव के लोगों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शुक्रवार सुबह जब फिर से तलाश शुरू की गई, तो घर से करीब एक किलोमीटर दूर महिला की लाश नग्न अवस्था में मिली। शव मिलते ही कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और महिला के परिजनों को दी।

पुलिस जांच में सामने आए अहम सुराग

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दंतेवाड़ा के एएसपी आर.के. बर्मन ने बताया कि पुलिस इस मामले को रेप और हत्या के एंगल से देख रही है और हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं:

महिला के शरीर पर हल्की चोटों के निशान पाए गए हैं।

उसका मोबाइल फोन शव के पास ही मिला, लेकिन वह फ्लाइट मोड पर था। पुलिस को शक है कि आरोपी ने पकड़े जाने से बचने के लिए ऐसा किया होगा।

शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस गैंगरेप की आशंका भी जता रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

पुलिस ने गांव वालों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles