Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमांग

*ग्राम पंचायत बेचा एवं कड़ेनार के विकास के लिए अच्छा सचिव देने की मांग*

कोंडागांव कलेक्टर से ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने की मांग

छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव 18 सितम्बर 2025

जिला कलेक्टर कोण्डागांव द्वारा आयोजित जिला कलेक्टर जनदर्षन जिला कोण्डागांव में ग्राम पंचायत बेचा एवं कड़ेनार के विकास के लिए विश्वनाथ देवागंन (सचिव) ग्राम पंचायत कोंगेरा को अतिरिक्त प्रभार दिलाने विषयक एक लिखित आवेदन पत्र सरपंच ग्रा.पं.बेचा धनसिंह कश्यप, कड़ेनार सरपंच श्रीमती घसनी एवं पंचगण सम्पत कोर्राम, सीताराम (उप सरपंच) जुगरु कोर्राम, संतोष, सियम कोर्राम आदि ने कलेक्टर को दिया है। दिए गए आवेदन पत्र में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत कड़ेनार एवं बेचा आसपास में स्थित हैं। दोनों ही ग्राम पंचायत पिछडे क्षेत्र में बसे होने के कारण दोनों ग्राम पंचायतों में निवासरत ग्रामीणजनों को जन्म-मृत्यु, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन आदि मुल भुत सुविधाओं के लिए के भटकना पडता है, परेशान रहना पड रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पिछडे क्षेत्र में बसे उपरोक्त दोनों ग्राम पंचायतों में कोई भी सचिव लंबे समय तक रहना नहीं चाहता और अच्छी सेवाएं नहीं देना चाहता है।
दोनों ग्राम पंचायतों एवं उनके आश्रित ग्रामों में निवासरत लोगों को मुल भुत सुविधा उपलब्ध कराने एवं क्षेत्र के विकास के लिए एक जिम्मेदार सचिव की अति आवश्यकता है, जो ग्रामीणजनों की समस्याओं के समाधान के लिए समय-समय पर लिखा पढी कर सके। विश्वनाथ देवागंन (सचिव) से चर्चा करने पर उन्होंने उक्त दोनों पंचायतों का अतरिक्त प्रभार लेने की सहमति दिया है। इसलिए आग्रह किया जा रहा है कि हम ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए विश्वनाथ देवागंन (सचिव) को उक्त दोनों पंचायतों का अतरिक्त प्रभार दिलवाया जाए। गौरतलब है कि ग्रामीणों ने यह लेख भी किया है कि सप्ताह में एक दिन मंगलवार साप्ताहिक बाजार के दिन जरूर ग्राम पंचायत भवन कड़ेनार में सचिव आए, उसी दिन दोनों पंचायत के समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे। इससे हम ग्रामवासियों को कोई आपत्ति नहीं होगी।
अब देखने वाली बात होगी कि जिला प्रषासन पिछड़े क्षेत्र में बसे दोनों ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की मांग को कब तक पुरा करते हैं।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles