WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*नेशनल पार्क मुठभेड़ में 27 लाख के इनामी 6 कुख्यात माओवादी ढेर*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, जिला बीजापुर | दिनांक: 13 नवम्बर 2025*

बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 27 लाख रुपए के इनामी 6 कुख्यात नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ कांदुलनार–कचलारम–गुज्जाकोंटा के जंगलों में हुई, जहाँ बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान चलाया था।

मुठभेड़ स्थल से 2 इंसास रायफल, 9mm कार्बाइन, .303 रायफल, विस्फोटक सामग्री, रेडियो, ग्रेनेड, माओवादी वर्दी और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

मुठभेड़ में ढेर माओवादी कैडरों की पहचान:

1. DVCM कन्ना ऊर्फ बुचन्ना कुडियम (35 वर्ष, गुडडीपाल, थाना मोदकपाल)

प्रभारी मद्देड़ एरिया कमेटी

इनाम ₹8 लाख

42 आपराधिक मामले दर्ज, 18 स्थायी वारंट लंबित

कई नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड, जिसमें कैम्प अटैक, आईईडी ब्लास्ट, ग्रामीण हत्याएं और शिक्षकों के अपहरण शामिल।

2. DVCM उर्मिला, पत्नी पापाराव (DKSZCM), निवासी चिंतलनार, सुकमा

सचिव, पामेड़ एरिया कमेटी

इनाम ₹8 लाख

संगठन की आपूर्ति व्यवस्था और भर्ती अभियान की प्रमुख जिम्मेदार।

उसकी मौत से पामेड़ एरिया कमेटी और PLGA बटालियन की लॉजिस्टिक सप्लाई को भारी नुकसान।

3. ACM जगत तामो ऊर्फ मोटू (फुल्लोड़, थाना जांगला) — इनाम ₹5 लाख

4. PM देवे (मीनागट्टा, थाना पामेड़) — इनाम ₹2 लाख

5. PM भगत (भैरमगढ़) — इनाम ₹2 लाख

6. PM मंगली ओयाम (पेद्दोजोजेर, थाना गंगालूर) — इनाम ₹2 लाख

 बरामद हथियार और सामग्री:

02 इंसास रायफल, 01 9mm कार्बाइन, 01 .303 रायफल

01 सिंगल शॉट रायफल, 01 12 बोर बंदूक

ग्रेनेड, रेडियो, स्कैनर, मेडिकल किट, माओवादी साहित्य एवं वर्दी

 अभियान की सफलता:

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक जिले में 144 माओवादी मारे गए, 499 गिरफ्तार हुए और 560 ने आत्मसमर्पण किया है।
जनवरी 2024 से अब तक 202 माओवादी ढेर, 1002 गिरफ्तार और 749 ने मुख्यधारा अपनाई।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी:

आज बीजापुर मुख्यालय में आईजी बस्तर श्री सुन्दरराज पी, डीआईजी दंतेवाड़ा श्री कमलोचन कश्यप, एसपी बीजापुर डॉ. जितेंद्र यादव, एसपी दंतेवाड़ा श्री गौरव राय, एसपी एसटीएफ श्री स्मृतिक राजनाला, एवं डीआईजी केरिपु ऑप्स श्री राकेश चौधरी ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर अभियान की जानकारी दी।

 बस्तर आईजी का बयान:

आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि बस्तर पुलिस अब अंतिम नक्सली ठिकानों के खात्मे के लिए अधिक तेज़ और प्रभावी अभियान चला रही है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles