Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*वर्ष के अंतिम नेशनल लोक अदालत दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को लेकर हुआ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन*

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 15 नवम्बर 2025*

14 नवम्बर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी* के अध्यक्षता में दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला कोण्डागांव/नारायणपुर के अधिकारियों का प्रधान न्यायाधीश महोदया के विश्राम कक्ष में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर कोण्डागांव नुपूर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव पंकज चंद्रा, अतिरिक्त कलेक्टर नारायणपुर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर सुशील नायक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव रेशमा बैरागी पटेल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर प्रतिभा मरकाम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री* साथ सम्मलित रहे।
बैठक में न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। माननीय न्यायाधीश महोदय ने कहा कि नेशनल लोक अदालत तक न्याय सरल, सुलभएवं शीघ्र पहुंच का एक प्रभावी माध्यम है, जिसमें पक्षकार आपसी सहमति से विवादों का समाधान कर सकते है। साथ ही आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजस्व मामलों को अधिक से अधिक संख्या में रखकर मामलों का निपटारा करने तथा नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन हेतु सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करने हेतु न्यायाधीश महोदय द्वारा कलेक्टर कोण्डागांव/अतिरीक्त कलेक्टर नारायणपुर को निर्देश दिये। इसी तरह पुलिस विभाग को विशेष रूप से लंबित चालान प्रकरण, मोटरयान दुर्घटना दावे, वसूली एवं अन्य संबंधित मामलों को प्राथमिकता से लोक अदालत में प्रस्तुत करने निर्देश दिये। इसके साथ अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक भी ली गई जिसमें अनुशंसित बंदियों की समीक्षा की गई। विशेष रूप से ऐसे मामलों पर विचार किया गया जिसमें आरोपी अधिक समय से न्यायिक हिरासत में है जहां पर जमानत संभव है, अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की समीक्षा के अलावा सजायाफ्ता बंदियों की स्थिति पर भी चर्चा किया गया।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles