Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशसैनिकस्वतंत्रता दिवस

भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 29वीं वाहिनी ने कोण्डागाँव में किया हर घर तिरंगा का आयोजन

नवोदय विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया

29वीं वाहिनी के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, कोण्डागांव के छात्रों एवं शिक्षकों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किये गये और तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 14 अगस्त 2024*

भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 29वीं वाहिनी सामरिक मुख्यालय, कोण्डागांव एवं 05 समवाय जिला नारायणपुर के घुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात है।

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित किये गये आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के क्रम में श्री महेन्द्र प्रताप, सेनानी, 29वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में 29वीं वाहिनी के पदाधिकारियों द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, कोण्डागांव के छात्रों एवं शिक्षकों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किये गये और तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा स्थानीय बाजार कोण्डागांव में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों, शिक्षको, स्थानीय युवाओं व 29वीं वाहिनी के अधिकारी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लिया गया एवं देश-भक्ति के नारे लगाये। कार्यक्रम के दौरान कैम्प परिसर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा बच्चों को भारत तिब्बत सीमा पुलिस स्टेटस मुवी दिखाई गई एवं साथ ही बच्चों के ज्ञान वर्धन हेतु आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर नवोदय विद्याालय के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। तदोपरांत 29वीं वाहिनी के द्वितीय कमान श्री सैय्यद जावेद अली द्वारा बच्चों को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में सम्बोधित करते हुए बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के संबंध में जानकारी दी गई तथा अपने-अपने घरों एवं विद्यालयों में तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर श्री सुरेश तारिया द्वितीय कमान (ऑप्स) सामरिक मुख्यालय, क्षे०मु० (भुवनेश्वर), श्री सुशील कुकरेती, उप सेनानी, 29वीं वाहिनी, श्री अशोक कुमार, सहायक सेनानी सामरिक मुख्यालय, क्षे०मु० (भुवनेश्वर), डॉ० दीपक कुमार ठाकुर, सहायक सेनानी, 29वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, जवाहर नवोदय विद्यालय कोण्डागांव के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद साहु व अन्य शिक्षक गण भी मौजूद रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles