WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए 5 सीरियल इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किए*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,बीजापुर 22 सितम्बर 2025*

बीजापुर | छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए 5 सीरियल इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किए हैं। यह सफलता चिल्लामरका-कंदलापर्त इलाके में चलाए गए एक सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली। बरामद किए गए सभी बमों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, कमांडेंट केडी जोशी और सेकेंड-इन-कमांड विवेक कुमार के नेतृत्व में सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम (QAT) और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की एक संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान, टीम को चिल्लामरका से लगभग 6.50 किलोमीटर की दूरी पर कंदलापर्ती के पास एक नाले को पार करने के बाद यह सफलता मिली।

सुरक्षाबलों ने पाया कि नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से पांचों आईईडी को एक साथ सीरियल तरीके से प्लांट किया था। जवानों की सतर्कता और सूझबूझ से समय रहते इन बमों का पता लगा लिया गया, जिससे एक बड़ा खतरा टल गया। बम निरोधक दस्ते ने पूरी सावधानी बरतते हुए सभी आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

इस सफल ऑपरेशन के बाद इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है। सुरक्षाबलों का मानना है कि यह आईईडी जवानों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles