WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत सक्रिय जगरगुण्डा/पामेड़ एरिया कमेटी के विधि से संघर्षरत् बालक सहित 05 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार..*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,सुकमा/जगदलपुर बस्तर,18 जुलाई 2025*

सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में मुखबिर के आसूचना पर दिनांक 16.07.2025 को थाना चिंतलनार से उनि. विमल वट्टी थाना प्रभारी चिंतलनार के हमराह जिला बल का बल, एवं कैम्प गोमगुड़ा से डीसी. एच बी मोनोएनल के हमराह 203 वाहिनी कोबरा, एसी विश्वनाथ के हमराह 226 वाहिनी सीआरपीएफ, तथा कैम्प रायगुड़ेम से एसी. सिमिरन राय के हमराह 223 वाहिनी सीआरपीएफ का बल की संयुक्त पार्टी ग्राम पेद्दाबोड़केल के जंगल की ओर नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुए कि अभियान के दौरान ग्राम पेद्दाबोड़केल के जंगल पहाड़ी से 01 विधि संघर्षरत बालक के साथ 05 नक्सलियों को पकड़ा गया। पकड़े गये नक्सलियों के पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमश (1) ताती सोना पिता स्व. बुधरा उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी गोमगुड़ा थाना पामेड़ जिला बीजापुर (छ0ग0), (2) मड़कम हिड़मा पिता मासा उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी गोमगुड़ा थाना बीजापुर, (3) मड़कम सुक्का पिता स्व. मल्ला उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम जब्बागट्टा पटेलपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, (4) जोगेन्दर यादव पिता सुक्को यादव उम्र लगभग 50 वर्ष ग्राम तिम्मापुरम राउतपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा एवं (5) विधि से संघर्षरत् होना तथा प्रतिबंधित नक्सल संगठन में मिलिषिया सदस्य के पदों पर कार्य करना बताये गया। पकड़े गए आरोपियों के निषानदेही से विस्फोटक पदार्थ क्रमश 01. जिलेटिन रॉड 20 नग, 02. डेटोनेटर 08 नग, 03. नॉन डेटोनेटर 10 नग, 04. कोर्डेक्स वायर लगभग 03 मीटर बरामद किया गया। पकड़े गये सभी नक्सली दिनांक 24.11.2024 को सुरक्षा बलों को जान से मारने की नीयत से फायंरिग करने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल रहना पाया गया। घटना के संबंध में थाना चिंतलनार में पूर्व से अपराध क्रमांक 20/2024 धारा 109 भारतीय न्याय संहिता, 3, 5 वि.प.अधि. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। पकड़े गये आरोपियों के विरूद्ध के उक्त प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही कर दिनांक 16.07.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 17.07.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर 04 नक्सलियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया एवं 01 विधि संघर्षरत बालक को बाल सुधार गृह भेजा गया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles