Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में किया गया योगाभ्यास*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 21 जून 2025*

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव में 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के अध्यक्ष श्री किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 2025 की थीम एक विश्व एक स्वास्थ्य के लिए योग के अवसर पर परिवार न्यायालय परिसर के प्रांगढ़ में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभांरभ मॉ सस्स्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित माननीय न्यायाधीश एवं अधिवक्ताओं के द्वारा किया गया।
योग दिवस के आयोजन का उद्देश्य न्यायालय से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं में तनाव, मानसिक शांति एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर सभी उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। न्यायाधीश श्री विक्रम प्रताप चन्द्रा द्वारा मानव जीवन में योग का महत्व बताते हुए योग के माध्यम से सभी को स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। अधिवक्ता एवं योग प्रशिक्षक श्री लखन लाल पटेल एवं उनके योग साथियों द्वारा प्रातः 7.30 बजे से 9.00 बजे तक लगातार विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही योग प्रशिक्षकों द्वारा व्यायाम, आहार एवं आराम के महत्व को भी समझाया गया और योग को अपने जीवन की दिनचर्या का भाग बनाने के संबंध में जानकारी दी गई। योगाभ्यास कार्यक्रम के पश्चात पौष्टिक आहार का वितरण किया गया।
इस अवसर पर कोंडागांव के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री विक्रम प्रताप चन्द्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.एस.सी. पॉक्सो) श्रीमती यशोदा नाग, नारायणपुर के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री हरेन्द्र सिंह नाग, कोंडागांव की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री शिव प्रकाश त्रिपाठी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव की सचिव श्रीमती गायत्री साय तथा प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगण अधिवक्तागण व कर्मचारीगण एवं पैरालीगल वालिंटिर्स उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles