WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*रेम्प योजनांतर्गत सूक्ष्म- लघु एवं मध्यम उद्यम स्थापित करने हेतु वैकल्पिक वित्त पोषण पर हुई कार्यशाला*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*उद्यमियों और युवाओं ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 11 जुलाई 2025*

जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को पारंपरिक बैंकिंग विकल्पों के अतिरिक्त वैकल्पिक वित्तीय स्रोतों की जानकारी देने एवं उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा हॉल में वैकल्पिक वित्तपोषण पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला भारत सरकार के सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय सहित विश्व बैंक द्वारा संयुक्त रूप से वित्तपोषित रेम्प योजनांतर्गत आयोजित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में श्री योगेश शर्मा, एसपीआईयू रायपुर श्री योगेश शर्मा द्वारा रेम्प योजना के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया कि यह योजना एमएसएमई को वित्तीय, बाज़ार एवं संस्थागत सशक्तिकरण के माध्यम से प्रतिस्पर्धी व सतत विकास की दिशा में बढ़ाने हेतु क्रियान्वित की जा रही है। इसके पश्चात इनवाईशमेंट के श्री निखिल ने ट्रेड्स प्लेटफॉर्म के संचालन, बिल डिस्काउंटिंग की प्रक्रिया एवं समयबद्ध भुगतान की सुविधा पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ट्रेड्स प्लेटफॉर्म एमएसएमई को बिल भुगतान से राहत दिलाने और नकदी प्रवाह को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। वहीं सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्यम विकास बैंक रायपुर के उप प्रबंधक श्री अमित खरे ने बैंक के माध्यम से सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए संचालित विभिन्न ऋण और अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उपप्रबंधक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज श्री अविक गुप्ता ने एनएसई ईमर्ज प्लेटफॉर्म पर सूचीकरण सम्बन्धी पात्रता, मानदंड एवं इससे सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्यम को होने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद प्रबंधक एनएसई श्री नितिन त्रिपाठी ने पॉवर पाइंट प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय पूंजी बाजार की कार्यप्रणाली और निवेश के अवसरों के बारे में अवगत कराया।

कार्यशाला की अध्यक्षता उद्योग भारती जगदलपुर के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स श्री विमल बोथरा और सचिव श्री नवरतन जलोटा सहित जिले के 30 से अधिक उद्यमी, महिला उद्यमियों के अलावा चार्टेड एकाउन्टेंट और अन्य हितधारकों ने भाग लिया।इस दौरान प्रतिभागियों ने विषय की उपयोगिता पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और आग्रह किया कि व्यवहारिक जानकारियों से युक्त कार्यशालाओं का आयोजन भविष्य में भी किया जाए। यह कार्यशाला एमएसएमई के लिए पूंजी बाजार से जुड़ाव, वैकल्पिक वित्त की समझ और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण साबित हुई।कार्यशाला के अंत में क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केंद्र जगदलपुर के मुख्य महाप्रबंधक श्री अजित सुन्दर बिलुंग द्वारा समस्त प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी आयोजित कार्यशाला में अपनी सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया।

*जय प्रकाश सिंह*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles