WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*सुपोषित जीवन अभियान” अंतर्गत पोषण सखियों की कार्यशाला*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

कलेक्टर ने कुपोषण उन्मूलन में सक्रिय भागीदारी पर दिया जोर

छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 11 दिसंबर 2025*

“सुपोषित जीवन अभियान” के तहत गुरुवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण सखियों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि जिले में कुपोषण उन्मूलन हेतु यह अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने पोषण सखियों से अपील की कि यदि आसपास कोई बच्चा कुपोषित दिखाई दे, तो उसकी आयु एवं वजन की जानकारी लेकर संबंधित विभाग को अवगत कराएं। साथ ही निर्धारित डाइट चार्ट के अनुसार बच्चों के परिजनों को आहार देने हेतु प्रेरित करें।
कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के साथ-साथ महिलाओं का स्वास्थ्य भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। गर्भवती महिलाओं में प्रायः खून की कमी पाई जाती है, जिसके कारण मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए महिलाएं एवं बालिकाएं पोषण युक्त आहार के लिए जागरूक रहें और उनके भोजन में मिलेट को शामिल करने हेतु परामर्श दें।
कार्यशाला में पिरामल फाउंडेशन के जिला लीड श्री प्रदीप राव ने अभियान की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं समुदाय स्तर पर संचालित गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य लक्ष्य कुपोषण मुक्त ग्राम पंचायतों का निर्माण और समुदाय में पोषण संबंधी व्यवहार में सुधार लाना है। इस अवसर पर प्रोग्राम लीडर यास्मीन मेमन , सीडीपीओ संजय पोटायी, सुपरवाइजर भी उपस्थित रहीं।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles