WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*हरियाणा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार के दस वर्षों के कार्यो की जीत – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव*

हरियाणा में भाजपा की जीत की हेट्रिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

हरियाणा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार के दस वर्षों के कार्यो की जीत – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

हरियाणा में भाजपा की जीत की हेट्रिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

कांग्रेस की विभाजनकारी नीति व दोहरे राजनीतिक चरित्र को जनता ने किया खारिज – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 8 अक्टूबर 2024*

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत व लगातार तीन बार विजयी होने की हेट्रिक बनाने की भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमकर खुशियाँ मनायी और आतिशबाजी की। भाजपा जिला कार्यालय में भारी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने हरियाणा की जीत पर बकायदा हरियाणवी जलेबी खिला कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और लोगों को भी जलेबियां खिलायी। हरियाणा में भाजपा की जबरदस्त जीत के जश्न में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव भी शामिल हुये। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की जीत पर बधाई देते हुये जलेबियां खिलाई।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने हरियाणा के चुनाव नतीजों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि यह भाजपा की डबल इंजन की सरकार की हरियाणा में दस वर्षों के किये गये कार्यों की जीत है। हरियाणा की जनता ने भाजपा सरकार की योजनाओं, जनहित के कार्यों व सफलतम सरकार के कामकाज पर विजय की मुहर लगायी है और भाजपा को हरियाणा में निरंतर तीन बार विजयी होने की हेट्रिक दिलायी है। लगातार तीसरी बार हरियाणा की जनता-जनार्दन ने भाजपा के प्रति अपना अगाध विश्वास व्यक्त किया है। एक्जिट पोल को लेकर अति उत्साही कांग्रेसियों को हरियाणा के एक्जेक्ट पोल ने आईना दिखा दिया है।
इन नतीजों के जरिए हरियाणा ने कांग्रेस के संविधान और आरक्षण को लेकर दोहरे राजनीतिक चरित्र पर सीधी चोट की है। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के नित-नए आयाम गढ़ रहा है, विश्व-पटल पर अपनी प्रखर भूमिका का निर्वहन करते हुए 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति की दिशा में आगे बढ़ रहा है, हरियाणा के ये चुनाव नतीजे प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। श्री देव ने कहा कि कांग्रेस जाति और धर्म के आधार पर जिस विभाजनकारी टूलकिटिया एजेंडे पर काम कर रही है, हरियाणा ने भी उसे पूरी तरह खारिज कर दिया है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत को गांव-गरीब-किसान-मजदूर और युवाओं की जीत निरूपित करते हुए देव ने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह ही हरियाणा की जनता ने भी आज कांग्रेस रूपी अभिशाप से मुक्त रखकर विकास का मार्ग चुन लिया है।

भाजपा की जीत के जश्न में भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी, इंदर चोपड़ा,विद्याशरण तिवारी, मनीराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर सफीरा साहू, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी,नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, सतीश सेठिया, राजेन्द्र बाजपेयी,आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, मोतीराम बघेल, यशवर्धन राव,प्रकाश झा, शशिभूषण रथ, मनीष पारेख, दंतेश्वर राव, राधेश्याम पन्द्रे,नीलांबर सेठिया, राधे सेठिया, सूर्य भूषण सिंह, गोविन्द ईनाणी, आशू आचार्य, अभिषेक तिवारी, सुरेश कश्यप, दिलीप झा, संजय विश्वकर्मा, कमल पटवा, प्रकाश रावल, लखीधर बघेल, मुरली सेठिया, मनोज ठाकुर आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles