Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*बस्तर में जंगल कटाई पर केंद्रीय राज्य मंत्री आठवले का तुकबंदी वाला जवाब, कहा- अगर कोई कर रहा कटाई है, तो करनी पड़ेगी पिटाई…*

*छत्तीसगढ़ आजतक रायपुर 2 जुलाई 2025*

रायपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बस्तर में जंगलों की कटाई को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने तुकबंदी वाले अंदाज में कहा कि अगर जंगल में कोई कर रहा कटाई है, तो करनी पड़ेगी पिटाई… इसके साथ ही अवैध कटाई नहीं होने की बात कहते हुए इस विषय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से चर्चा करने की बात कही.
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री रामदास आठवले संत कबीर सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे हैं. इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की जाएगी.
अपने प्रवास के दौरान राज्य अतिथि गृह पहुना में पत्रकारों से चर्चा में रामदास आठवले ने प्राइवेट सेक्टर में भी गवर्नमेंट सेक्टर की ही तरह रिजर्वेशन की वकालत की. उन्होंने कहा कि गवर्मेंट सेक्टर अब प्राइवेट होते जा रहे हैं, ऐसे में प्राइवेट सेक्टर में भी रिजर्वेशन मिलना चाहिए.

वहीं कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर वरिष्ठ नेता आठवले ने कहा कि राहुल गांधी को कभी पीएम बनने का मौका नहीं मिलेगा. राहुल गांधी कितना भी अटैक कर ले उससे कुछ नहीं होता. वो लगातार पीएम मोदी के ऊपर अटैक करते हैं, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी की बॉडी बहुत मजबूत है.

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles