WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जोजल में 350 बोरा में अवैध धान से भरा ट्रक जब्त*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*ओडिशा से हो रहा था 350 बोरा धान का अवैध परिवहन, राजस्व टीम ने पकड़ा*

*छत्तीसगढ़ आजतकजगदलपुर, 09 दिसम्बर 2025*

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर अवैध धान परिवहन के खिलाफ राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार रात को जगदलपुर और नानगुर तहसील के राजस्व विभाग के संयुक्त गश्ती दल ने तहसील नानगुर के पुसपाल के नजदीक ग्राम जोजल के पास एक मालवाहक ट्रक को अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए पकड़ा। इस सम्बन्ध में नानगुर तहसीलदार सुश्री दीपिका देहारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई सोमवार रात लगभग 11ः45 बजे उस समय हुई जब टीम गश्त पर थी। टीम ने संदेह के आधार पर ट्रक क्रमांक सीजी 04 जे 3195 को रोका, जो ओडिशा राज्य की ओर से आ रही थी, जांच के दौरान ट्रक में लगभग 350 बोरा धान लदा हुए पाया गया।
ट्रक को वाहन चालक ओडिशा निवासी बुधु चला रहा था। बुधु से जब धान के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज दिखाने को कहा गया, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। यह स्पष्ट रूप से मंडी अधिनियम का उल्लंघन पाया गया। अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर संयुक्त राजस्व दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन सहित 350 बोरे अवैध धान को जब्त कर लिया। जब्त किए गए धान और वाहन को मंडी अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना नानगुर के सुपुर्द कर दिया गया है। राजस्व विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों से होने वाले अवैध धान परिवहन पर लगाम कसने में मदद मिलेगी।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह ( मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles