WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*देश की आन, बान, शान है तिरंगा – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 13 अगस्त 2025*

जगदलपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के सभी तेरह मण्डलों में कार्यकर्ताओं द्वारा आमजनता को जोड़कर जोर शोर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। शहर के समस्त वार्डों में घर घर में ससम्मान तिरंगा लगाने में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हैं। शहर के अड़तालीस वार्डों में तिरंगा यात्रा का आयोजन देशभक्ति के गीत व नारों के साथ संपन्न हो रहा है।

भाजपा जिला कार्यालय भवन में आज मंगलवार को जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं के तिरंगा लगाया एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने निवास में तिरंगा लगाने व अन्य लोगों को भी अपने घरों में तिरंगा लगाने प्रेरित करने कहा। वहीं लोहण्डीगुड़ा मण्डल में तिरंगा यात्रा आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय शामिल हुये। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन बान और शान है। हर घर तिरंगा अभियान व तिरंगा यात्रा राष्ट्र भक्ति का उत्सव है। जिसमें आमजन भी संपूर्ण उत्साह से सहभागी बन रहे हैं। भाजपा पश्चिमी नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा एवं पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि आज मंगलवार को शहर के महारानी वार्ड, संतोषी वार्ड, महेन्द्र कर्मा वार्ड, बालाजी वार्ड, शांति नगर, गांधीनगर वार्ड,गुरू गोविन्द सिंह वार्ड, छत्रपति शिवाजी वार्ड, जवाहर नगर, लोकमान्य तिलक वार्ड, कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड व अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

जिसमें प्रमुख रूप से योगेन्द्र पाण्डेय, नरसिंह राव, आर्येन्द्र आर्य, रोहित त्रिवेदी, ललिता बघेल, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, मंगतू कश्यप, बसंत कश्यप, नरसिंह ठाकुर, बंजारा राम, शशि नाथ पाठक,रौशन सिसोदिया, दिगम्बर राव, हरीश पारेख, संग्राम सिंह राणा, श्याम सुंदर बघेल, संतोष गौर, पूनम सिन्हा, बसंती समरथ आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन शामिल रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles