Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक जनता के लिए निराशाजनक – हरीश कवासी*

*छत्तीसगढ़ आजतक, सुकमा 21 नवंबर 2024*

सुकमा के जिला पंचायत अध्यक्ष और बस्तर के लोकप्रिय कांग्रेसी नेता हरीश कवासी ने मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में हुए आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक को आड़े हाथों लेते हुए बैठक को जनता के लिए निराशाजनक बताया।

श्री कवासी ने कहा कि जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ये नारा देते थक नहीं रही कि “हम ही सवारेंगे” वहीं दूसरी तरफ ये बस्तर की जनता के लिए बेहतर दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि मुख्यमंत्री के एक बैठक के लिए चित्रकूट जलप्रपात के नीचे लगे सैकड़ों हरे भरे पेड़ो को काट दिया गया इतना ही नहीं मुख्यमंत्री बैठक के नाम पर न सिर्फ सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर रहे हैं बल्कि पेड़ो को काटकर यहां की सुंदर पर्यावरण के साथ खिलवाड़ भी कर रहे है । बैठक में बस्तर के विकास पर कोई चर्चा नहीं हुई ना ही कोई ऐसे एजेंडे तैयार किए गए जिससे निकट भविष्य में बस्तर का विकास नजर आ सके।

श्री कवासी ने बैठक की आलोचना करते हुए इसे बस्तर की जनता के लिए निराशाजनक बताया उन्होंने कहा कि कोपागुड़ा में बनने वाले एनएमडीसी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल को टालने और डिमरापाल में बने सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में डॉक्टर व स्टाफ सहित अन्य स्थापना खर्च की जिम्मेदारी एनएमडीसी को देना बस्तर की मासूम जनता के साथ छल है। बस्तर के लिए एक बड़ा नुकसान है जिसके लिए बस्तर की जनता ऐसे छलिए मुख्यमंत्री को कभी माफ नहीं करेगी।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles