कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशवृक्षारोपण
*राष्ट्रीय एकता दिवस पर शहीदों की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित*

🌳 *छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 30 अक्टूबर 2025*🌳
बीजापुर। राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 के अवसर पर बीजापुर पुलिस द्वारा शहीदों की स्मृति में “एकता मर्म — एक वृक्ष, एकता का प्रतीक” थीम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन न केवल प्रकृति के प्रति प्रेम का प्रतीक रहा, बल्कि शहीदों के अमर बलिदान के प्रति कृतज्ञता का भी प्रतीक बना।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना था कि जैसे एक वृक्ष अपनी अनेक शाखाओं को जोड़कर सशक्त बनता है, वैसे ही एकता हमारे राष्ट्र को मजबूत बनाती है।
इस अवसर पर स्कूलों के बच्चों, आम नागरिकों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता तथा शहीदों के सम्मान का संकल्प लिया।











