WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

पर्यटन समितियों के युवाओं को दिया जा रहा हाॅस्पिटालिटी सुविधाओं का प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

टाटामारी सहित अन्य पर्यटन केन्द्रों के युवा एवं महिला समूह हो रहे लाभानवित

कोण्डागांव, 13 फरवरी 2024--जिले में पर्यटन के विकास को सुव्यवस्थित करने तथा कोण्डागांव के स्थानीय युवाओं को पर्यटन के माध्यम से रोजगार दिलाने के उद्देश्य से जिले में पर्यटन समितियों का गठन किया गया है। जिनमें आने वाले पर्यटकों को उत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन समिति के युवाओं को विभिन्न कौशल सिखाने के कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत टाटामारी में जिला प्रशासन, वन विभाग एवं स्थानीय संस्था सरई गुड़ा सस्टेनेबल लाईवलीहुड के द्वारा पर्यटन समिति के युवाओं को पर्यटकों को हाॅस्पिटालिटी सुविधाएं देने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसके तहत प्रथम कम्युनिकेशन कौशल प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षकों द्वारा 16 युवाओं एवं टाटामारी ईको पर्यटन केन्द्र की महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें सभी को हाऊस किपिंग, बेड मेकिंग, टावेल आर्ट, रूम सज्जा, होटल डेजिगिनेशन, कटलरी, क्रोकरी ग्लास का प्रयोग एवं पहचान, टेबल सजावट, ब्रेक फास्ट, डिनर, लंच को सर्व करने का तरीका एवं क्रम के संबंध में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर युवाओं को सर्व करने के तरीकों का अभ्यास कराते हुए उन्हें हाॅस्पिटालिटी की बारिकियों से अवगत कराया गया। 45 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में उन्हें प्रति दिन किये जाने वाले कार्यों के साथ किस प्रकार मेहमानों से वार्ता एवं सुविधा उपलब्ध कराने के बारे में सभी चीजे सिखयी जायेगी।
इस प्रशिक्षण के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षित युवाओं का दल तैयार करना चाहता है। जिसके द्वारा प्रशिक्षित युवाओं को मास्टर ट्रेनर बना कर जिले के सभी 10 पर्यटन समूहों के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके साथ ही प्रशिक्षण हेतु पाठ्यक्रम एवं मानक संचालन क्रिया विधि निर्धारित की जायेगी। जिससे स्थानीय युवाओं को कम खर्च में प्रशिक्षित कर आने वाले पर्यटकों को उत्तम सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सके।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles