WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*योजनाओं के क्रियान्वयन में उपलब्धि हासिल करने के लिए करें बेहतर प्रदर्शन-कमिश्नर श्री डोमन सिंह*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*स्कूलों-आंगनबाड़ी एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में रनिंग वॉटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 21 अगस्त 2025*

कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर कारगर क्रियान्वयन कर हरेक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए सभी विभाग सकारात्मक प्रयास करें। साथ ही इन योजनाओं के क्रियान्वयन में उपलब्धि हासिल करने के लिए विभागीय तौर पर बेहतर प्रदर्शन करें। स्कूलों-आंगनबाड़ी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में रनिंग वॉटर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के विद्युतीकरण को प्राथमिकता दी जाए। वहीं दूरस्थ ईलाके के आंगनबाड़ी केंद्रों पर समेकित बाल विकास सेवाओं की उपलब्धता हेतु रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें। उक्त निर्देश कमिश्नर ने गुरुवार को कमिश्नर कार्यालय में संभागीय अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्या एवं मांगों के निराकरण स्थिति की समीक्षा करते हुए घोषणाओं के क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने कहा।

कमिश्नर ने छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत महोत्सव आयोजन में सभी विभागों को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने कहा और रजत महोत्सव के लोगो का पत्राचार एवं अन्य प्रचार-प्रसार में अधिकाधिक उपयोग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागों के मैदानी अमले के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने कहा। कमिश्नर ने संभाग के अंतर्गत हर घर जल प्रमाणीकरण कार्य में अद्यतन प्रगति लाने पर बल देते हुए जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी के साथ संचालित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय योजनाओं को सेचुरेशन की स्थिति में लाने पर जोर देते हुए कहा कि चयनित योजनाओं के अंतर्गत पात्र सभी लोगों को लाभान्वित किए जाने पर ध्यान केन्द्रित करें। निर्धारित लक्ष्य के आधार पर योजना क्रियान्वयन को वरीयता दी जाए। कमिश्नर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन के ओडीएफ प्लस मॉडल, ठोस तथा तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत कार्यों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, लखपति महिला पहल, प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य के अनुरूप पंजीयन एवं आवास निर्माण, जियो टेगिंग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा किए। उन्होंने लक्ष्य को ध्यान रखकर तय समयावधि में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही वनाधिकार पट्टों के नामांतरण-बंटवारा प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकृत किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दिशा में मैदानी अमले के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर सम्बन्धित वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालयों में सम्बन्धित ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

*लंबित पेंशन प्रकरणों को जल्द निराकृत करने के निर्देश*

कमिश्नर ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लंबित पेंशन प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के लिए जोर देते हुए कहा कि हर अधिकारी एवं कर्मचारी को भविष्य में सेवानिवृत्त होना ही है अतएव अपने विभागीय परिवार के इन सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के पेंशन मामलों के निराकरण को सर्वोच्च वरीयता देवें। उन्होंने प्रकरणों की अधिकता को मद्देनजर रखते हुए जिला स्तर पर पेंशन निराकरण शिविर आयोजित कर जल्द से जल्द लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

*स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में टेलीविजन की व्यवस्था हेतु जनसहयोग सुनिश्चित करने पर बल*

कमिश्नर ने स्कूली बच्चों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के नौनिहालों को शिक्षाप्रद कार्यक्रमों एवं मनोरंजनात्मक कार्यक्रमों से लाभान्वित करने हेतु स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर जनसहयोग से टेलीविजन की व्यवस्था किए जाने कहा और स्वेच्छा से टेलीविजन प्रदाय करने वाले नागरिकों एवं ग्रामीणों को सम्मानित किए जाने कहा। उन्होंने स्कूलों में न्यौता भोज आयोजन स्थिति की समीक्षा करते हुए वर्तमान सत्र में कांकेर जिले के सभी स्कूलों में एक बार न्यौता भोज आयोजन करने सहित नारायणपुर जिले के 90 प्रतिशत से अधिक स्कूलों में एक बार न्यौता भोज आयोजन करने के लिए सम्बंधित जिलों के अधिकारियों एवं शिक्षकों के पहल को सराहा। वहीं अन्य जिलों के शत-प्रतिशत स्कूलों में जनसहभागिता से न्यौता भोज का आयोजन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कमिश्नर श्री सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा दौरान आयुष्मान कार्ड प्रदाय पंजीयन में जिलों के अंदरूनी इलाकों में शिविर लगाकर ग्रामीणों के कार्ड निर्माण को गति देने कहा। जिसके तहत छूटे हुए व्यक्तियों को लक्ष्य निर्धारित कर पंजीयन में प्रगति लाए जाने निर्देश दिए। इसके अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालन तथा हाट-बाजार क्लीनिक योजनांतर्गत स्वास्थ्य शिविर, सिकलसेल स्क्रीनिंग की प्रगति, चिरायु योजना की प्रगति, पोषण पुनर्वास केंद्र के संचालन, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम में चिंहाकन व उपचार की स्थिति और मोतियाबिंद जांच की स्थिति की समीक्षा करते हुए मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए दो आंख में पीड़ितों को पहले प्राथमिकता देने कहा। टीबी नियंत्रण हेतु निक्षय मित्र के रूप में ग्राम पंचायतों के सहयोग सहित अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रोत्साहित किए जाने कहा। उन्होंने इस दिशा में सभी संभाग स्तरीय अधिकारियों सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निक्षय मित्र बनाए जाने पर जोर देते हुए मानव सेवा के उक्त पुनीत कार्य में सहयोग देने कहा। वहीं समाजकल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपकरण प्रदान करने के लिए जल्द शिविर आयोजित कर चिन्हित दिव्यांगजनों को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, विद्युतीकरण, कृषि पम्पों का ऊर्जीकरण, उचित मूल्य दुकान निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण प्रगति इत्यादि की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर श्री बीएस सिदार, आरती वासनिक एवं गीता रायस्त, मुख्य अभियंता लोक निर्माण श्री जीआर रावटे सहित कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, विद्युत वितरण कम्पनी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उद्योग, वन इत्यादि विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारी और अन्य विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles