*आरक्षक भर्ती मे स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर छात्र संघ ने पैदल मार्च कर पहुंचा कोंडागांव*

कोंडागांव पुलिस अधीक्षक से मुलाक़ात कर रखी अपनी बात
पुलिस भर्ती मे स्थानियों युवाओं को दहाई के आंकड़ा तक भी भर्ती नहीं कर सकी सरकार – विजय सलाम
*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 16 दिसंबर 2025*
कोंडागांव – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किये जा रहे पुलिस भर्ती मे नारायणपुर जिले के युवाओं का नाम नहीं होने से नाराज़ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने सैकड़ो युवाओं के साथ नारायणपुर से कोंडागांव तक पैदल मार्च कर इस भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग को लेकर भर्ती प्रक्रिया का विरोध कर रहे है, ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ सरकार ने नारायणपुर जिले मे 470 पद की नियुक्ति के लिए वेकन्सी निकाला था, किन्तु इस भर्ती मे जिले से दहाई का आंकड़ा तक भी युवाओं को नियुक्ति नहीं कर सकी सरकार, जिससे जिले के युवाओ मे काफ़ी रोष है सरकार और विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है,नारायणपुर से कोंडागांव पहुंचे पदयात्रियों ने कहा की जिले के युवाओं को इस भर्ती से वंचित किया गया है भाजपा सरकार हमेशा से आउटसोर्सिंग करके अन्य राज्य के युवाओं को नौकरी देने का काम की है वही कांग्रेस के सरकार मे बस्तर फाइटर के माध्यम से जिले के सैकड़ो युवाओं को स्थानियों को नौकरी दी थी किन्तु भाजपा सरकार मे हमेशा से स्थानियों को आदिवासियों को रोजगार मे आने से रोकने का काम करती रही है। वही एन एस यू आई नारायणपुर जिलाध्यक्ष विजय सलाम ने कहा की आरक्षक भर्ती को निरस्त किया जाना चाहिए, जिले के युवाओं को भाजपा सरकार एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है, हमारी मांग है की भर्ती को निरस्त कर जिले मे प्रक्रिया को आरम्भ करना चाहिए, 470 पद मे भर्ती कर जिले से 7 युवाओं को नौकरी देने वाली भाजपा सरकार आदिवासी और स्थानीय युवाओं को रोजगार से वंचित रख रही है, भाजपा सरकार स्थानीयों को रोजगार नहीं दे पा रही है जबकि घोषणा पत्र मे स्थानियों को नौकरी देने हमेशा से वादा करते आयी है! आज सरकार के खिलाफ और प्रशासन के खिलाफ इस भर्ती को निरस्त करने की मांग करने क्रीड़ा परिसर नारायणपुर से कोंडागांव तक 52 किलोमीटर पैदल मार्च निकाला गया है पहले हमलोगों ने नारायणपुर पुलिस अधीक्षक से मुलाक़ात किया जहाँ संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से पदयात्रा कर कोंडागांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच मुलाक़ात कर अपनी बातें रखी हैं यहाँ पर भी हमें प्रक्रिया के बारे मे बताई गयी परन्तु कोई समाधान नहीं बताया गया, आगामी समय मे हमारी मांग जहाँ पुरी होगी वहाँ तक जायेंगे स्थानीय भर्ती की मांग जारी रहेगी जिले के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं करेंगे।



