WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*हत्या के आरोपी को माकड़ी पुलिस द्वारा चन्द घण्टों में गिरफ्तार कर भेजा जेल।*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

घरेलू आपसी विवाद के चलते छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या।

*छत्तीसगढ़ आजतक, माकड़ी/कोंडागांव 13 जून 2025*

दिनांक 12.06.2025 को प्रार्थी मनीराम सोरी पिता स्व० सुकडूराम सोरी निवासी ओण्डरी थाना माकड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.06.2025 के शाम को घर मे ही था रोज की तरह दुर्जन सोरी दारू पीकर आया और घर में हल्ला कर रहा था कुछ देर के बाद बिरेन्द्र सोरी आया ओर दोनों काम को लेकर बहस कर रहे थे कुछ देर मे दोनो आंगन मे पटका-पटकी हो रहे थे, तो प्रार्थी और उसकी पत्नी दोनों उन्हे अलग किये फिर दोनो वहां से चले गये। फिर सभी लोग खाना खाकर सो गये। कुछ समय के बाद चीखने कि आवाज आया तो प्रार्थी उठकर देखा तो बिरेन्द्र कमरा के अंदर से बाहर भाग रहा था। अन्दर जाकर देखा तो दुर्जन के सिर से खून निकल रहा था और गैती उसके सिर में फंसा हुआ था। तब प्रार्थी घरवालों को उठाया और आसपास वालों को बुला कर दुर्जन को ईलाज कराने के लिए गाड़ी व्यवस्था किये तभी बिरेन्द्र घर में आकर बोला कि अस्पताल में डॉक्टर पूछेंगे कि कैसे चोंट पहुंची तो बताना कि, मोटर सायकल से गिरकर चोंट आया है। मेरा नाम लोगे तो मैं पूरे घरवालों को मार दूंगा बोलकर भाग गया। दुर्जन को तुरंत ईलाज हेतु जिला अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर द्वारा चोंट के बारे में पूछने पर एक्सीडेंट होना बताये। अगले दिन डॉक्टर साहब द्वारा बताये कि हालत गंभीर है डिमरापाल मेडिकल कॉलेज ले जाओं कहने पर वहां से एम्बुलेंस से डिमरापाल पहुंचन वाले थे कि दुर्जन खतम (मौत) हो गया। जिसे अस्पताल में जाकर डॉक्टर से दिखाये जो मृत होना बताया। तब पुलिस के पास जाकर वही एक्सीडेंट वाली बात को बताये और पीएम कराये। पीएम कराने के बाद गांव में लाकर अंतिम संस्कार किये है। बिरेन्द्र सोरी द्वारा दुर्जन के सिर में गैती से मारने से आई गंभीर चोट के कारण ही उसका मौत हो गयी है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना माकड़ी में अपराध क्रमांक 20/2025 धारा 103 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

विवेचना के दौरान श्री वाय० अक्षय कुमार (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के निर्देशानुसार एवं श्री कौशलेन्द्र देव पटेल अति० पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव तथा श्री रूपेश कुमार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव के मार्गदर्षन में माकड़ी पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर घटनास्थल पहुंचकर आरोपी के सकुनत पर दबिश देकर आरोपी बिरेन्द्र सोरी पिता मनीराम सोरी उम्र 21 वर्ष निवासी ओण्डरी नयापारा थाना माकड़ी, जिला-कोण्डागांव (छ०ग०) को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया, जिसे दिनांक 12.06.2025 को गिरफ्तार किया गया। जिसे आज दिनांक 13.06.2025 को माननीय न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुशील पटेल, म०प्र०आर०-बिमला नेताम, आर०-धन्नूसिंह पटेल, गंगाराम मरकाम, का कार्य सराहनीय रहा।

 

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles