Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*निकाली गई विशाल तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा कामानार से केशलूर*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 12 अगस्त 2025*

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 241वीं बटालियन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनजागरूकता निर्मित करने सहित देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कामानार स्थित बटालियन मुख्यालय से शुरू होकर केशलूर तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जवानों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली का शुभारंभ 241 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी श्री संजय कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर बटालियन के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान और महिलाएं उपस्थित थे। रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों तथा देशभक्ति गीतों की गूंज से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान जवानों को संबोधित करते हुए द्वितीय कमान अधिकारी श्री संजय कुमार ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सभी सच्चे शहीदों के प्रति हमारी कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा राष्ट्र ध्वज के रूप में वर्षों के संघर्षों, वीर सपूतों की कुर्बानियों और सुरक्षा बलों के बलिदान का प्रतिनिधित्व करता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर उप कमांडेंट श्री निरंजन कुमार निराला, सहायक कमांडेंट श्रीमती सविता सिंह, केशलूर एसडीपीओ श्री लक्ष्मण पोटाई, दरभा थाना प्रभारी श्री चाणक्य नाग तथा अन्य अधिकारीगण, जवान और महिलाएं उपस्थित रहे।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles