WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की अभिनव पहल, हेलमेट बांटकर यातायात नियमों के पालन की अपील* *नियमों का पालन करने वालों का किया गया सम्मान*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 01 अगस्त 2025*

जिला प्रशासन द्वारा आज सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन फॉरेस्ट नाका मर्दापाल तिराहा के समीप किया गया, जहाँ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बिना हेलमेट चलाने वाले दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए। कार्यक्रम में कलेक्टर ने हेलमेट पहनने वाले जिम्मेदार वाहन चालकों और कार में सीट बेल्ट लगाकर यात्रा करने वालों की सराहना करते हुए उन्हें गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट जीवन रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कलेक्टर ने लोगों से आग्रह किया कि वे सभी यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें और न केवल अपनी, बल्कि अन्य यात्रियों और राहगीरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
कार्यक्रम में राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर कुल 50 हेलमेट वितरित किए गए, साथ ही 12 सड़क सुरक्षा मित्रों को भी हेलमेट प्रदान कर उनकी भूमिका की सराहना की गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी श्री अतुल असैया, यातायात प्रभारी श्री मुकेश जोशी, लीड बैंक मैनेजर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles